Solar Eclipse 2024: साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में आठ तारीख को लगेगा, लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के बड़े इलाके में नजर आएगा। इसके साथ ही पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा। सूर्य को जब पूरी तरह से ढक लेगा, तो पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा। दिन में रात जैसा नजारा दिखेगा।
Solar Eclipse: पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय कन्फ्यूज हो जाते हैं जानवर, जानिए आखिर क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में हुए ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स के दौरान एक अध्ययन किया गया था। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया था। उन्हें पता चला कि पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान पक्षी सबसे अधिक कन्फ्यूज होते हैं। दिन की रोशनी बदलने से उन्हें लगता है कि शाम हो गई है। वह बीच में ही अपना काम छोड़ देते हैं और आराम करने चले जाते हैं। लेकिन अंधेरा छंटने पर वह नहीं समझ पाते कि आखिर क्या हो रहा है?
इन जानवरों को अधिक बदलता है व्यवहार
मुर्गों पर ग्रहण का असर अधिक दिखाई गया है। अचानक से अंधेरा होने और फिर उजाला होते ही वे बांग देने लगते हैं और खाने की तलाश करने लगते हैं। क्योंकि अधिकतर मुर्गे सुबह ही खाते हैं। थोड़ी देर के प्राकृतिक अंधेरे से उन्हें आभास होता है कि रात हो चुकी है और फिर रोशनी आती है, तो सुबह मानकर फिर खाने चले जाते हैं। रात में आवाज करने वाले टिड्डे अचानक से बोलने लगते हैं और फिर उजाला होते ही चुप हो जाते हैं।
Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर
तेजी से गिरता और चढ़ता है तापमान
अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ग्रहण के दौरान अध्ययन किया था कि सूरज की रोशनी ढकते ही तापमान में तेजी से गिरावट होती है, जैसे रोशनी वापस आती है, तो तापमान फिर से तेजी ऊपर आता है। कई बार तापमान में माइनस छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाती है।
Ajab-Gajab: साइबेरिया के रहस्यमयी गड्ढों को लेकर बड़ा खुलासा, पाताल के अंदर से आती थी भयानक आवाज
सामान्य तौर पर 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आती है या तेजी दिखाई देती है। साल 1834 में ग्रहण के समय पेंसिलवेनिया के गेटिसबर्ग में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 2017 में पूर्ण सूर्य ग्रहण गर्मी के मौसम के दौरान लगा था। उस दौरान भी तापमान में गिरावट महसूस की गई थी।