कार का बोनट खोलते ही सामने दिखा विशालकाय अजगर, मालिक की निकल गई चीख, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
मुंबई के दहिसर इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कार की बोनट में एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजगर का वायरल वीडियो: बारिश के मौसम बिलों में पानी भरने की वजह से सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं। सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में लोगों के घरों में घुस आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का हैरान कर दिया है। दरअसल, एक विशाल अजगर कार का बोनट में घुसकर बैठा था।
यह पूरा मामला मुंबई के दहिसर का है। जहां कांदरपाड़ा स्थित बापू बागवे रोड पर एक रिहायशी इमारत के परिसर में खड़ी कार के बोनट में सात फीट लंबा अजगर कुंडली मारकर बैठा था। कार की बोनट के अंदर अजगर को देखकर हर किसी के होश उड़ गए। अब अजगर के रेस्क्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कार के बोनट में अजगर दिखने के बाद तुरंत सांप पकड़ने वाले को लोगों ने बुलाया। इसके बाद उसने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। अजगर का इतना बड़ा था कि उसको पकड़ना काफी मुश्किल था। वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो: स्टीयरिंग को चूमा और बस से लिपटकर रोये, KSRTC ड्राइवर की विदाई ने लोगों को किया भावुक
यह पूरा मामला दहिसर फ्लाईओवर के पास स्थित महेश्वरी बिल्डिंग की है। शनिवार दोपहर को मालिक ने कार को परिसर में पार्क थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक विशालकाय अजगर को धीरे-धीरे रेंगते हुए कार के निचले हिस्से से बोनट के भीतर जाते देखा। जब लोगों को पता चला कि कार के बोनट में अजगर घुसा है, तो पूरी बिल्डिंग में दहशत फैल गई।
कैसे इंसान के पेशाब से पिघल रहा ग्लेशियर? हर वर्ष हजारों टन बर्फ बन रहा पानी, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई के दहिसर इलाके में पार्किंग में खड़ी कार के बोनट में छुपकर एक 7 फीट लंबा अजगर बैठा था.अजगर के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 7, 2026
Source: Social Media (X)#Mumbai… pic.twitter.com/AXtGOvBUfu
हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
लोगों ने कार के मालिक को तुरंत इसकी सूचना दी और स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू एक्सपर्ट समीर गुप्ता तुरंत मौक पर पहुंचे। उन्होंने कार का बोनट खोला तो सामने का नजारा होश उड़ाने वाला था।
अजगर कार के इंजन के पुर्जों के बीच बेहद मजबूती से कुंडली मारकर फंस गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू एक्सपर्ट ने किस तरह बिना डरे अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने अजगर को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया।