फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Traditions Of Europe: पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, दूल्हन पर लगाई जाती है कालिख!

Fri, 05 May 2023 04:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 05 May 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Seven Weird Traditions Of Europe Weird Customs Of Tomatino and Bride Blackening Ajab Gajab
यूरोप की सात अजीबोगरीब परंपराएं - फोटो : twitter/@CyphersTemitope,@JennyClaylands
Seven Weird Traditions Of Europe: यूरोप दुनिया के सबसे अमीर महाद्वीपों में से एक है। यहां मौजूद देशों को काफी विकसित माना जाता है, लेकिन इसके बाद भी इन देशों में अलग-अलग मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, जो काफी विचित्र हैं। आज हम आपको ऐसी ही सात अजीबोगरीब मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।


1. पेड़ की टहनियों से महिलाओं की पिटाई (Czech Republic)- चेक गणराज्य में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जात है, जिसमें पुरुष ईस्टर मंडे को पेड़ की टहनियों से महिलाओं को पीटते (Whipping Monday) हैं। इसके बदले में महिलाएं पुरुषों को अच्छी पिटाई करने के लिए पुरस्कार भी देती हैं। इस परंपरा के तहत कम उम्र के पुरुषों को रंगीन अंडा दिया जाता है और अधेड़ उम्र के पुरुषों को शराब मिलती है। इन लोगों का मानना है कि पिटाई करने से महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर होती है।

2. दुल्हन पर लगाई जाती है कालिख (Scotland)- स्कॉटलैंड में सालों से चली आ रही एक प्रथा के तहत लोग होने वाली दुल्हन पर शादी से पहले (Blackening of the bride) कालिख लगाते हैं। इतना ही नहीं होने वाली दुल्हन को कीचड़ से लेकर अंडे और अन्य चीजों से नहलाया जाता है। लोगों का मानना है कि इससे दुल्हन के अंदर सहनशीलता आती है, जो शादी के बाद आने वाली समस्याओं झेलने में मदद करती है।
 
Seven Weird Traditions Of Europe Weird Customs Of Tomatino and Bride Blackening Ajab Gajab
यूरोप की सात अजीबोगरीब परंपराएं - फोटो : istock
3. टोमाटीनो फेस्टिवल (Spain)- इस फेस्टिवल को आपने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म के एक गाने में जरूर देखा होगा। स्पेन में होने वाला इस अजीबोगरीब टोमाटीनो फेस्टिवल में सैकड़ों किलो टमाटर की बर्बादी होती है। एक दूसरे पर टमाटर फेंकने वाला यह त्योहार अगस्त के आखिरी बुधवार के दिन मनाया जाता है।
Seven Weird Traditions Of Europe Weird Customs Of Tomatino and Bride Blackening Ajab Gajab
यूरोप की सात अजीबोगरीब परंपराएं - फोटो : twitter/@FinnFolklorist
4. पत्नी को गोद में उठाकर रेस (Finland)- अजीबोगरीब रीति-रिवाजों की लिस्ट में फिनलैंड में खेले जाने वाले वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप (Wife-carrying Championship) भी शामिल है, जिसमें पत्नी को अपने ऊपर टांगकर रेस लगाई जाती है। इसमें ज्यादातर लोग पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग लेते हैं, जिससे पति दोनों पैरों को अपने हाथों से पकड़कर भाग सके। रेस में जीतने वाले पुरुष को उसकी पत्नी के वजन के बराबर बियर मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven Weird Traditions Of Europe Weird Customs Of Tomatino and Bride Blackening Ajab Gajab
यूरोप की सात अजीबोगरीब परंपराएं - फोटो : istock
5. डानुबे क्रॉस स्विमिंग (Romania)- डानुबे क्रॉस स्विमिंग (Danube Cross Swimming) एक तरह की प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन रोमानिया में होता है। इस अजीबोगरीब रेस में चर्च के प्रीस्ट एक क्रॉस को भयंकर ठंड में नदी में फेंक देते हैं। ठंड इतनी ज्यादा होती है कि नदी का पानी भी बर्फीला हो जाता है, ऐसे में पुरुषों को नदी में जाकर सबसे पहले क्रॉस हासिल करना होता है।  माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे पहले क्रॉस को खोज कर ले आता है उसके लिए आने वाला साल बेहद शुभ होता है। हालांकि इतनी ठंड में पानी के अंदर जाने से पहले लोग वोडका पीते हैं, जिससे उन्हें थोड़ी आसानी हो।
विज्ञापन
Seven Weird Traditions Of Europe Weird Customs Of Tomatino and Bride Blackening Ajab Gajab
यूरोप की सात अजीबोगरीब परंपराएं - फोटो : istock
6. कागा टियो (Catalonia)- इस अजीबोगरीब परंपरा (Caga Tio) का पालन क्रिसमस के मौके पर स्पेन के कैटालोनिया में किया जाता है। इसमें पेड़ के लट्ठे के एक छोटे टुकड़ा के ऊपर चेहरा बनाया जाता है। यहां के बच्चे इस चेहरे का ध्यान रखते हैं और उसे खाना भी खिलाते हैं। वहीं क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले बच्चे डंडे से इस चेहरे को मारते हैं, जिसके बाद घरवाले उस लट्ठे के पास कोई गिफ्ट रख देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed