शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आज दूसरा दिन है। विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप दिया जाएगा। मणिपुर में हिंसा के दौरान राजधानी इंफाल में भीड़ ने भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर हमला कर दिया। विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, आज साल का पहला चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 6 मई की आधी रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। इस बार चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग 130 वर्षों बाद बन रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: SCO बैठक में आज 15 प्रस्तावों को दिया जाएगा अंतिम रूप, मणिपुर में भीड़ ने भाजपा विधायक पर किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 05 May 2023 06:48 AM IST
सार
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री आज अपने विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन