Worlds Deepest Crater: हमारी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में लोग आज भी नहीं जानते हैं। कई ऐसे रहस्य भी हैं जिन पर से आज भी पर्दा नहीं उठाया जा सका है, लेकिन वैज्ञानिक इन रहस्यों को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया में मौजूद एक ऐसे रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कुछ वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक हैरान करने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र के नीचे एक ऐसा गड्ढा है, जो अब तक धरती पर मिले किसी भी गड्ढे से बेहद बड़ा है। माना जा रहा है कि इस गड्ढे के पीछे के वजह दूसरे ग्रह से या स्पेस से गिरा उल्कापिंड है। सोचने वाली बात ये है कि अगर इस चट्टान ने समुद्र के एक दम तली में ऐसा गड्ढा बना डाला तो, अगर ये जमीन पर गिरा होता तो अंजाम क्या होता?
World's Deepest Crater: वैज्ञानिकों ने खोजा पाताल का रास्ता! पांच सौ किमी से भी चौड़ा है दरवाजा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन