{"_id":"62503bf0ec99c57c4033f635","slug":"scientist-discovered-world-s-most-popular-fragrance-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू, जानिए इसके बारे में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू, जानिए इसके बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Most Popular Fragrance: दुनिया में हजारों किस्म के फूल पाए जाते हैं और सबकी खुशबू अलग-अलग होती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे पसंदीदा सुगंध को खोज लिया है। उन्होंने बताया है कि इस सुगंध को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं। कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल न्यूरोसाइंस के रिसर्चर आर्टिन अर्शमियां ने बताया है कि दुनिया में लोग दो तरह की खुशबू को पसंद करते हैं। इसमें पहली खुशबू सांस्कृतिक तौर पर और दूसरी निजी तौर पर।
सांस्कृतिक तौर पर जिस सुगंध को पसंद किया जाता है उसका चयन सामाजिक परंपराओं के आधार पर किया जाता है जबकि निजी तौर पर किसी भी खुशबू को पसंद किया जा सकता है। करंट बायोलॉजी में इसको लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट के बारे में आर्टिन अर्शमियां ने बताया कि दुनियाभर के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली सुगंध के बारे में सर्वे किया गया है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में...
2 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
आर्टिन अर्शमियां ने बताया है कि इस सर्वे के जरिए वह जानना चाहते थे कि सुंगध पहचानने की क्षमता क्या लोगों में एक जैसी है? यह भी जानना चाहते थे कि क्या लोगों की सुगंध को लेकर सोच, पसंद और मान्यताएं अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा यह पता लगाने के लिए सांस्कृतिक मदद लेनी पड़ी।
3 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
आर्टिन और उनकी टीम ने इस काम के लिए दुनियाभर के 235 लोगों की मदद ली। यह सभी लोग सुगंध पहचानने के एक्सपर्ट हैं। सभी लोगों से सुगंधों के मनभावन होने के आधार पर रैंकिंग देने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया था कि लोगों से ऐसी सुगंध खोजने के लिए कहा गया था जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता हो। इस सर्वे का परिणाम देखकर आर्टिन और उनकी टीम हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
दुनिया में सबसे अधिक वनीला (Vanilla) की सुंगध को पसंद किया जाता है। इसका पता रैंकिग के आधार पर किया गया है। दुनिया के अधिकतर इलाकों में वनीला की खुशबू को लोग पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दुनिया की सबसे पसंदीदा खुशबू
- फोटो : Pixabay
सबसे कम आइसोवैलेरिक एसिड (Isovaleric Acid) की खुशबू को लोग पसंद करते हैं। यह सुगंध सॉय मिल्क और चीज में मिलती है। इस खुशबू को लोग नहीं पसंद करते हैं। दुनियाभर में वनीला की सुगंध को पसंद किया जाता है। इसीलिए खाद्य सामग्रियों में सबसे अधिक वनीला फ्लेवर और फ्रैगरेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।