वायरल वीडियो: स्टीयरिंग को चूमा और बस से लिपटकर रोये, KSRTC ड्राइवर की विदाई ने लोगों को किया भावुक
केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) के एक ड्राइवर के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। ड्राइवर पॉल कुरियन ने दो सितंबर आखिर बार अपनी ड्यूटी की बस चलाई। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।
विस्तार
नौकरी करने वाला हर शख्स एक दिन सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) होता है। लेकिन केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) के एक ड्राइवर ने सेवानिवृत्त होने पर कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर कुछ किया कि देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं।
ड्राइवर पॉल कुरियन ने KSRTC के कुमिली डिपो से इडुक्की में दो सितंबर आखिर बार अपनी ड्यूटी की बस चलाई। आखिरी सफर समाप्त होने पर उन्होंने बस को पार्किंग में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने स्टीयरिंग व्हील को चूमा। फिर बस की परिक्राम की और टायरों को भी नमन किया। इंजन ग्रिल पर उन्होंने अपना माथा टेका और रोने लगे। कुरियन वहां जाने से पहले गाड़ी को प्रणाम किया। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने भी उनकी तारीफ की है।
कुरियन इस दिन होंगे रिटायर
केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले पॉल कुरियन 2 सितंबर को बस ड्राइवर की नौकरी से रिटायर हो गए। केएसआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर को उनका आधिकारिक रिटायरमेंट है, लेकिन उन्होंने 2 सितंबर को फिजिकल ड्यूटी की। वह 18 साल तक कुमिली और कट्टाप्पना डिपो में ड्राइवर रहे। पॉल कुरियन का उनके पूर करियर में बिना किसी दुर्घटना वाला सर्विस रिकॉर्ड रहा। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि पॉल कुरियन की भावुक विदाई ने दिल को छू लिया।
It happens only in India.
— Neetu Khandelwal (@T_Investor_) September 3, 2026
For some, a profession is more than a job, it becomes a part of life. Respect to Paul Kurian for this unforgettable farewell.
KSRTC Driver bid a tearful farewell to the bus before retirement. pic.twitter.com/s2qIFJpOtH
कैसे इंसान के पेशाब से पिघल रहा ग्लेशियर? हर वर्ष हजारों टन बर्फ बन रहा पानी, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
क्यों कुरियन ने बस को किया प्रणाम?
पॉल कुरियन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान ड्राइविंग करते हुए उनको बस से काफी गहरा लगाव हो गया। उनको काम के अंतिम महसूस हुआ कि जिस वाहन ने उन्हें और यात्रियों को हमेशा सुरक्षित रखा, उसे प्रणाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर दिन 480 किलोमीटर का सफर तय करते रहे। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक बस ने सभी को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि अपने काम का आनंद लेने वाले व्यक्ति को काम कभी बोझ नहीं लगता। अब कुरियन का भावुक कर देने वाला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग कुरियन की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुरियन लंबे रूट पर बस चलाते रहे। इसकी वजह से केरलम और तमिलनाडु दोनों राज्यों में उनको चाहने वाले हैं। यह वीडियो बीते हफ्ते का है, लेकिन अब यह वायरल हो रहा है।