दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। शोध के दौरान वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर हैरान करने वाली गतिविधि देखी है। उनका कहना है कि मंगल ग्रह पर रहस्यमयी भूकंप आ रहे हैं। हालांकि मंगल ग्रह पर भूकंप तो पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस बार बहुत जल्दी-जल्दी भूकंप आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी तीव्रता भी ज्यादा है।
Quakes on Mars: मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
सक्रिय है मंगल ग्रह
वैज्ञानिकों का अभी तक मानना था कि मंगल ग्रह पर कोई गतिविधयां नहीं होती है और वह शांत है। लेकिन अब इससे साफ हो गया है कि मंगल ग्रह सक्रिय है। नेचर जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। किसी ग्रह पर चुंबकीय शक्ति उसके अंदर से पैदा होती है। लेकिन मंगल ग्रह पर चुंबकीय शक्ति बेहद कम है। चुंबकीय शक्ति पैदा होने को आमतौर पर डायनमो कहा जाता है।
हरवोए कालसिक का कहना है कि चुंबकीय शक्ति के बिना किसी भी ग्रह पर जीवन की संभावना नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के इनसाइट लैंडर ने साल 2018 में पहली बार मंगल ग्रह से आ रही आवाजों को सुना था। तब वैज्ञानिकों को पुख्ता सबूत मिले कि मंगल ग्रह पर भूकंप आते हैं। इनसाइट लैंडर ने सैंकड़ों भूकंप का पता लगाया है।
हरवोए कालसिक और जियोफिजिसिस्ट वीजिया सुन ने मंगल ग्रह के इनसाइट द्वारा लिए डेटा और अलग डेटा की स्टडी की है। गैर-पारंपरिक तरह से दोनों ने इनकी गणना की है। मंगल ग्रह पर आने भूकंप को मार्सक्वेक कहा जाता है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने 47 जोड़े भूकंप की गतिविधियों की स्टडी की है। जोड़ा का मतलब होता है भूकंप की लहर एक तरफ से आए और वापस लौट जाए।