फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इस नदी में दिखने वाले हजारों शिवलिंग का रहस्य, जानते हैं आप?

Sun, 10 May 2020 11:00 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sahasralinga mystery behind thousands of carved Shiva Lingas in India and Cambodia
सहस्त्रलिंग - फोटो : Social media

धरती पर ऐसी कई जगहें हैं, जिनके रहस्यों को समझना बहुत मुश्किल है। भारत में भी ऐसी जगहों की कमी नहीं है, जिन्हें 'विचित्र स्थल' कहें तो गलत नहीं होगा। कर्नाटक में भी ऐसा ही एक स्थल है, जो कि धर्म से जुड़ी एक जगह है। यहां पर नदी के किनारे हजारों शिवलिंग नजर आते हैं, जिसे अद्भुत कहा जा सकता है। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये जगह किसी रहस्य से कम नहीं है, क्योंकि यहां एक साथ कई शिवलिंग के दर्शन उन्हें होते हैं। 

Sahasralinga mystery behind thousands of carved Shiva Lingas in India and Cambodia
सहस्त्रलिंग - फोटो : Social media

इस पवित्र स्थल को सहस्त्रलिंग कहा जाता है, जो कर्नाटक के सिरसी से 14 किलोमीटर दूर बसा है। यहीं पर शलमाला नदी के तट पर एक हजार से अधिक प्राचीन शिवलिंग और उसके साथ ही पत्थरों पर उकेरे हुए नंदी बैल (भगवान शिव की सवारी) की प्रतिमा के दर्शन होते हैं। 

Sahasralinga mystery behind thousands of carved Shiva Lingas in India and Cambodia
सहस्त्रलिंग - फोटो : Social media

कहते हैं कि नदी के तट पर इन शिवलिंगों और प्रतिमाओं का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के राजा सदाशिवराय वर्मा ने वर्ष 1678 से लेकर 1718 के बीच करवाया था। यहां हर साल महाशिवरात्री पर मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahasralinga mystery behind thousands of carved Shiva Lingas in India and Cambodia
सहस्त्रलिंग - फोटो : Social media

वैसे तो यहां मौजूद शिवलिंग और चट्टानों पर बनी आकृतियां बारिश के मौसम में नदी के पानी में डूबी रहती हैं, लेकिन जैसे ही जलस्तर घटने लगता है, हजारों की संख्या में शिवलिंग अचानक दिखने लगते हैं। यह नजारा वाकई अद्भुत होता है। 

विज्ञापन
Sahasralinga mystery behind thousands of carved Shiva Lingas in India and Cambodia
कंबोडिया का सहस्त्रलिंग - फोटो : Social media

सहस्त्रलिंग जैसा ही नजारा कंबोडिया में भी एक नदी में देखने को मिलता है। इस जगह की खोज साल 1969 में जीन बोलबेट ने की थी। माना जाता है कि यहां शिवलिंग राजा सूर्यवर्मन प्रथम के समय पर बनना शुरू हुआ था और राजा उदयादित्य वर्मन के समय तक पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। 11वीं और 12वीं सदी में इन राजाओं ने कंबोडिया पर राज किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed