फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में भी उत्साह से भरे हैं कोहली, बोले- जहां से छोड़ा, फिर वहीं से शुरू कर सकता हूं

Sun, 10 May 2020 07:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 May 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli is focussing on mental state, says he can pick up from where he left
घर पर तैयार मास्क के साथ विराट - फोटो : bcci

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह मानसिक रूप से तरोताजा हैं और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है कि कोरोना वायरस के बाद जब भी क्रिकेट बहाल होगा, वह उसी जगह से शुरू कर सकेंगे जहां छोड़ा था।

Virat Kohli is focussing on mental state, says he can pick up from where he left
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट बंद है। कोहली ने कहा कि वह खुद को शारीरिक रूप से फिट तो रखते ही है, लेकिन उनका मुख्य फोकस खेल के मानसिक पहलू पर है, उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘शुक्र है कि मेरे घर पर जिम है और मैं अभ्यास कर पा रहा हूं। मैं उनमें से हूं जिनका फोकस मानसिक पहलू पर रहता है। मैं नेट पर घंटों अभ्यास करने पर फोकस नहीं करता हूं।’

Virat Kohli is focussing on mental state, says he can pick up from where he left
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने कहा, ‘मुझे पता है कि एक बार मानसिक रूप से तरोताजा होने पर मैं उसी जगह से शुरू कर सकूंगा जहां छोड़ा था।’ उन्होंने स्वीकार किया कि शुरूआती दिनों में मौजूदा स्थिति से निपटना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘शुरू में यह कठिन था, लेकिन चीजों को दूसरे नजरिए से देखने लगो और समय के साथ साथ आपको पता चलता है कि यह आपके काबू में नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli is focussing on mental state, says he can pick up from where he left
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)

कोहली ने कहा, ‘आप ऐसे में अपनी मानसिक स्थिति पर ही नियंत्रण कर सकते हैं। अच्छी बात यही है कि मैं अभ्यास कर पा रहा हूं। हालांकि मेरे लिए यह पहले भी समस्या नहीं थी। मैं फिट हूं और अभ्यास कर रहा हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed