फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Putin's Girlfriend: पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए रूस-यूक्रेन जंग बनी मुसीबत, जानिए कौन हैं अलीना काबेवा

Sun, 20 Mar 2022 11:27 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Who is Russian President Vladimir Putin's Girlfriend Alina Kabaeva demands to expel from switzerland
मुसीबत में फंसी पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड - फोटो : Twitter @AngieCherie

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब काफी लंबा खिचता नजर आ रहा है। जंग की वजह से जमीन पर स्थिति और खराब होती जा रही है। दोनों देशों के बीच शुरू हुई जंग के बाद दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का भी खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन में रूसी सेना लगातार हमले कर रही है, तो वहीं यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की झुकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।



जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले का 24वां दिन समाप्त हो गया है। आठ साल की आक्रामकता के बाद, यूक्रेनियन ने साबित कर दिया है कि विभिन्न क्षेत्रों में और विभिन्न परिस्थितियों में दशकों से लड़ने वाली सेना की तुलना में अधिक पेशेवर तरीके से कैसे लड़ना है। 

तो वहीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार रात को मॉस्को में युद्ध के समर्थकों द्वारा की जा रही एक रैली में शामिल हुए। यूक्रेन से छीने गये क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर इस रैली का आयोजन किया गया था। अब इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों को और तेज कर दिया है।

Who is Russian President Vladimir Putin's Girlfriend Alina Kabaeva demands to expel from switzerland
मुसीबत में फंसी पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड - फोटो : Twitter @Ahmeten11223794

यूक्रेन और रूस में युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। रूस के राष्ट्रपति के जीवन के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इन चर्चाओं के बीच एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा रूस और यूक्रेन युद्ध में फंस गई हैं।

Who is Russian President Vladimir Putin's Girlfriend Alina Kabaeva demands to expel from switzerland
मुसीबत में फंसी पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड - फोटो : Twitter @AApigmalion

दरअसल कहा जा रहा है कि स्विट्जरलैंड में अलीना छिपी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा स्विट्जरलैंड में किसी सुरक्षित जगह पर रह रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब लोगों ने अलीना को स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग की है। स्विट्जरलैंड में कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि अलीना को देश से बाहर निकाला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Russian President Vladimir Putin's Girlfriend Alina Kabaeva demands to expel from switzerland
मुसीबत में फंसी पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड - फोटो : Twitter @mikeflynn68

तीन बच्चों की मां हैं अलीना


बताया जाता है कि अलीवा के तीन बच्चे हैं जिनके पिता पुतिन हैं। अलीना ने एक खिलाड़ी के तौर पर कई मेडल जीते हैं, लेकिन अब वो रूस-यूक्रेन जंग में फंस गई हैं। स्विट्जरलैंड के लोगों का कहना है कि अलीना का रिश्ता पुतिन से है इसलिए उनको देश छोड़ देना चाहिए। लोगों कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन को जंग में धकेला है। 
विज्ञापन
Who is Russian President Vladimir Putin's Girlfriend Alina Kabaeva demands to expel from switzerland
मुसीबत में फंसी पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड - फोटो : Twitter @asanjanarahi

आखिरी बार 2018 में आई थीं नजर

साल 2018 में अलीना को देखा गया था उस समय वह गर्भवती थीं। व्लादिमीर पुतिन के जीवन से कई रहस्य जुड़े हुए हैं। लेकिन अलीना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन जानकारों का कहना है कि रूस पर प्रतिबंधों के लगाए जाने के बाद पुतिन ने अपने परिवार को स्विट्जरलैंड भेजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed