फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: युवराज से लेकर स्टोक्स तक अक्सर फ्लॉप हुए हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, ईशान किशन बदलेंगे इतिहास?

Sun, 20 Mar 2022 07:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 07:50 AM IST
सार

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी अक्सर मैदान में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बार ईशान किशन के सामने यह इतिहास बदलने की चुनौती रहेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022: Yuvraj to Stokes Most Expensive Player In IPL History Records Will Ishan Kishan Change History
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के शुरू होने में लगभग एक सप्ताह का समय रह गया है। इससे पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। खासकर महंगे खिलाड़ियों से कई मैच जिताने की उम्मीद की जा रही है। ईशान किशन इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की कीमत में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। 


आईपीएल में अक्सर सबसे महंगे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बेन स्टोक्स से लेकर क्रिस मॉरिस और युवराज जैसे खिलाड़ी करोड़ो में बिकने के बाद फ्लॉप साबित हुए थे। अब ईशान किशन के सामने इस इतिहास को बदलने की चुनौती होगी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या किशन इतिहास बदल पाते हैं या वो भी उम्मीदों के भार तले दबकर बिखर जाते हैं। 

पहले सीजन में धोनी बने थे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2022: Yuvraj to Stokes Most Expensive Player In IPL History Records Will Ishan Kishan Change History
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक बार आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बने हैं। पहले सीजन में ही उन पर बोली लगी थी और चेन्नई की टीम ने उन्हें 9.5 करोड़ की कीमत में खरीदा था। वो उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकि, धोनी ने उम्मीदों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 41.40 के औसत और 133.54 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन राजस्थान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

2009 में फ्लिंटॉप और पीटरसन पर लगी थी करोड़ों की बोली 

IPL 2022: Yuvraj to Stokes Most Expensive Player In IPL History Records Will Ishan Kishan Change History
एंड्यू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। दोनों को 9.8 करोड़ रुपये मिले थे। पीटरसन को बैंगलोर की टीम ने खरीदा था। वहीं फ्लिंटॉप चेन्नई की टीम का हिस्सा बने थे। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बहुत ही साधारण रहा था। फ्लिंटॉप सिर्फ तीन मैच खेलकर चोटिल हो गए थे और घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। यह उनका पहला और आखिरी आईपीएल सीजन भी था। वहीं पीटरसन ने छह मैचों में सिर्फ 93 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में शेन बॉन्ड और पोलार्ड बने सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2022: Yuvraj to Stokes Most Expensive Player In IPL History Records Will Ishan Kishan Change History
शोन बॉन्ड और पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पोलार्ड को मुंबई और बॉन्ड को कोलकाता की टीम ने 4.8 करोड़ की कीमत में खरीदा था। इस साल सिर्फ 11 खिलाड़ी खरीदे गए थे और यह नीलामी काफी छोटी थी। बॉन्ड ने आईपीएल 2010 में कुल आठ मैच खेले थे और नौ विकेट चटकाए थे। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.22 का था। इस लिहाज से उनका प्रदर्शन अच्छा था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

पोलार्ड ने 14 मैच खेलकर 15 विकेट चटकाए थे और उनकी इकोनॉमी 7.40 की थी। बल्ले के साथ उन्होंने 185.71 के इकोनॉमी रेट से 273 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के बाद वो लगातार मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं और लगातार अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। 
विज्ञापन

2011 गौतम गंभीर पर लगी थी बड़ी बोली

IPL 2022: Yuvraj to Stokes Most Expensive Player In IPL History Records Will Ishan Kishan Change History
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2011 में कोलकाता की टीम ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ की कीमत में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 34.36 के औसत से 378 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.24 का था। उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे। हालांकि, 2012 और 2014 में उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता की टीम को चैंपियन बनाया। इस लिहाज से कोलकाता का गौतम पर दांव लगाना सही साबित हुआ था, लेकिन 2011 में वो उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed