फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Tata: जब रतन टाटा को फैन ने कहा छोटू..., तो उद्योगपति के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था

Thu, 10 Oct 2024 12:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
ratan tata passes away fans recall kind gesture chhotu comment Ratan Tata's answer wins people's hearts
जब रतन टाटा ने अपने जवाब से जीत लिया लोगों का दिला - फोटो : instagram/ratantata

Ratan Tata: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 86 साल की उम्र में भी सक्रिय शीर्ष उद्योगपति ने करीब 11:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा समूह 2023-24 में 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है। 



भारत के रतन कहे जाने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेते थे। वह उन शख्सियतों में शुमार थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। कई मौकों पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर भारतीयों को गर्व महसूस कराया।

रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था।

ratan tata passes away fans recall kind gesture chhotu comment Ratan Tata's answer wins people's hearts
जब रतन टाटा को फैन ने कहा छोटू - फोटो : instagram/ratantata

टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा ने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया। चेयरमैन पद से हटने के बाद, रतन टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया। 
 

ratan tata passes away fans recall kind gesture chhotu comment Ratan Tata's answer wins people's hearts
जब रतन टाटा ने अपने जवाब से जीत लिया लोगों का दिला - फोटो : instagram/ratantata

रतन टाटा के निधन के बाद उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी इंसानियत की एक छोटी, लेकिन दिल जीतने वाली यह घटना 2020 की है। रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर वापसी की और 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर पोस्ट किया। इस पर एक महिला ने उन्हें छोटू कहते हुए बधाई दी। इस पर कुछ सोशल यूजर्स ने महिला को असभ्य बताया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

Ratan Tata Motivational Quotes: रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ratan tata passes away fans recall kind gesture chhotu comment Ratan Tata's answer wins people's hearts
छोटू कहने पर फैन को रतन टाटा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब - फोटो : instagram/ratantata

लेकिन रतन टाटा ने इस ट्रोलिंग का समर्थन नहीं किया है और महिला की तरफ से जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि हम सभी के भीतर एक बच्चा होता है। कृपया इस युवती का सम्मान करें। उनका यह जवाब लोगों के दिल को जीत लिया।

Jalebi History: कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? जानिए क्या है इस स्वादिष्ट मिठाई का दिलचस्प इतिहास

View this post on Instagram

A post shared by Sarcasm (@sarcastic_us)

विज्ञापन
ratan tata passes away fans recall kind gesture chhotu comment Ratan Tata's answer wins people's hearts
जब रतन टाटा ने अपने जवाब से जीत लिया लोगों का दिला - फोटो : instagram/ratantata

अब रतन टाटा का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी सरलता और करुणा को दिखाता है। उनकी विनम्रता और दूसरों के प्रति उनका आदर आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed