{"_id":"6ac27e95c710a863d2093cd8","slug":"bride-arrives-at-wedding-venue-by-boat-amid-flooding-viral-video-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न घोड़ी न कार, पानी के बीच नाव पर सवार होकर शादी में पहुंची दुल्हन, वायरल हुआ अनोखा वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
न घोड़ी न कार, पानी के बीच नाव पर सवार होकर शादी में पहुंची दुल्हन, वायरल हुआ अनोखा वीडियो
Sun, 04 Oct 2026 09:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:58 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक शादी का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दुल्हन नाव की सवारी कर शादी में पहुंचती है। आइए जानते हैं कि आखिर वजह क्या है?
विज्ञापन
न घोड़ी न कार, पानी के बीच नाव पर सवार होकर शादी में पहुंची दुल्हन
- फोटो : instagram
विस्तार
शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। हर दूल्हे और दुल्हन की चाहत होती है कि उनकी शादी यादगार बने। शादी की तैयारी लोग महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं। कोई दुल्हन फूलों से सजी कार में बैठकर आती है, तो कोई घोड़ी पर सवार होकर। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की एंट्री इन सबसे बिल्कुल अलग है। इस दुल्हन ने न घोड़ी चुनी और न ही कार, बल्कि लकड़ी की नाव पर सवार होकर अपनी शादी में पहुंची। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर दुल्हन को नाव पर सवार होकर शादी में आने की जरूरत क्यों पड़ी? इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, भारी बारिश की वजह से शादी वाली जगह के आसपास इतना पानी भर गया था कि सड़क के रास्ते वहां पहुंचना कठिन हो गया। ऐसे में दुल्हन को शादी के मंडप तक पहुंचाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
भारी बारिश ने रोका रास्ता
दरअसल, मानसून की तेज बारिश ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी थी। लगातार बारिश की वजह से सड़कें और आसपास के रास्ते पानी में डूब गए थे। जिस स्थान पर शादी का आयोजन किया गया था, उसके आसपास भी जलभराव हो गया था। आमतौर पर शादी के दिन दुल्हन को कार, घोड़ी या किसी दूसरी सवारी से समारोह स्थल तक लाया जाता है, लेकिन यहां हालात कुछ ऐसे थे कि सामान्य वाहन से आगे बढ़ना लगभग नामुमकिन हो गया था।
विज्ञापन
10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं राजस्थानी महिलाएं, वीडिया देखकर हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं लोग
शादी की तारीख पहले से तय थी और तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। ऐसे में परिवार के सामने सवाल था कि आखिर दुल्हन को शादी की जगह तक पहुंचाया कैसे जाए? आखिरकार इस मुश्किल का समाधान भी मिल गया। जब सड़क से रास्ता बंद हो गया तो नाव पर ही सवार होकर दुल्हन पहुंच गई। पूरी तरह तैयार और शादी के खूबसूरत जोड़े में दुल्हन सज धजकर तैयार थी। इसके बाद वह लकड़ी की नाव में बैठीं और पानी के बीच से होते हुए शादी वाली जगह की ओर निकल पड़ीं।
View this post on Instagram
लड़की ने आधी रात को हाईवे पर कार रोक कर किया डांस, प्यार आ गया रे गाने पर कातिलाना अंदाज हुआ वायरल
नजारा भी देखने लायक था। जहां आमतौर पर दुल्हन की एंट्री में फूलों से सजी कार या घोड़ी नजर आती है, वहां इस बार पानी के बीच नाव आगे बढ़ रही थी और उसमें पूरी तरह सजी-धजी दुल्हन बैठी थी। वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
1 मिनट 10 सेकेंड थमी रहीं सांसें! फन फैलाकर किंग कोबरा ने किया खौफनाक हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
लोग बोले- जिंदगी भर याद रहेगी ये एंट्रीवीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी एंट्री पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आमतौर पर दुल्हन घोड़ी या कार से आती है, लेकिन इस दुल्हन को तो शादी में पहुंचने के लिए सीधे नाव की सवारी करनी पड़ी। कई लोगों ने दुल्हन की हिम्मत और हालात के बीच रास्ता निकालने की तारीफ की। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।