फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   cobra mongoose fight video viral saanp nevala ki ladai ka video

सांप और नेवले की लड़ाई का खौफनाक वीडियो वायरल, इस बार पलट गया पूरा मामला, देखकर नहीं होगा यकीन

Mon, 05 Oct 2026 02:08 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 05 Oct 2026 02:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर खतरनाक कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेवला अचानक कोबरा पर हमला कर देता। फिर जो होता है, उसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 

विज्ञापन
cobra mongoose fight video viral saanp nevala ki ladai ka video
सांप और नेवले की लड़ाई का खौफनाक वीडियो वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

सांप और नेवले की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। अगर दोनों आमने-सामने आ जाते हैं, तो खतरनाक लड़ाई शुरू हो जाती है। सांप को देखते ही नेवला हमला कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और नेवले की भिड़ंत के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में काले रंग कोबरा सड़क पर फन फैलाकर बैठा दिखाई देता है। सांप का फन काफी बड़ा है और वह बेहद गुस्से में नजर आ रहा है। साथ ही कोबरा पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यह देखकर लग रहा है कि उसके आसपास आने वाले किसी भी जीव के लिए खतरनाक होगा।
विज्ञापन


इसी दौरान कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जिसकी शायद कोबरा ने भी कल्पना नहीं की होगी। सामने से झाड़ियों से निकल एक नेवला अचानक उस पर हमला कर देते हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है। कोबरा भी खुद को बचाने के लिए फन फैलाकर पलटवार करता है। कोबरा के हमले से बचने के लिए नेवला फिर से झाड़ियों में भाग जाता है। कुछ सेकेंड के लिए लगता है कि नेवला सांप को मार देगा, लेकिन मामला उलट नजर आता है। कोबरा के क्रोध को देखकर नेवला वहां से निकल लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न घोड़ी न कार, पानी के बीच नाव पर सवार होकर शादी में पहुंची दुल्हन, वायरल हुआ अनोखा वीडियो




लड़की ने आधी रात को हाईवे पर कार रोक कर किया डांस, प्यार आ गया रे गाने पर कातिलाना अंदाज हुआ वायरल

यह वायरला वीडियो मध्य प्रदश के सीहोर का है। यहां पर मंडी अंडरब्रिज के पास सोमवार को नागराज और नेवला आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच खतरनाक जंग छिड़ गई। यह नजारा देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं और लोग गाड़िया रोककर अपने स्थान पर रुक गए। कोबरा और नेवले की लड़ाई के कारण सड़क कुछ देर के लिए जंग का मैदान गई। 

1 मिनट 10 सेकेंड थमी रहीं सांसें! फन फैलाकर किंग कोबरा ने किया खौफनाक हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 सांप और नेवले के अप्रत्याशित मुकाबले को देखने के लिए राहगीर रुक गए और कई लोगों ने कैमरे में पूरा रोमांच कैद कर लिया। जहां देखा जाता है कि नेवला सांप को मार देते हैं, तो वहीं इस वीडियो में दिख रहा है कि नागराज के क्रोध को देखकर नेवला वहां से भाग जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed