फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jalebi History: कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? जानिए क्या है इस स्वादिष्ट मिठाई का दिलचस्प इतिहास

Wed, 09 Oct 2024 07:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Jalebi History: interesting history of jalebi know where this wonderful sweet came from india
कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? - फोटो : अमर उजाला

Jalebi History: हरियाणा की राजनीति में जलेबी छाई हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना की मशहूर जलेबी खाई और मंच से जलेबी की फैक्ट्रियां लगाने, रोजगार दिलाने और निर्यात बढ़ाने का वादा किया। इस स्वादिष्ट मिठाई का भारत में सभी स्थानों पर एक अलग ही महत्व है, लेकिन आखिरकार जलेबी भारत में कैसे आई? इसका इतिहास बहुत पुराना और दिलचस्प है।



भारत में जलेबी काफी लोकप्रिय मिठाई है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इसको चाव के साथ खाते हैं। कई जगहों पर मेहमान नवाजी करने के लिए लोगों को जलेबी खिलाई जाती है। इस मिठाई को बनाने के लिए मैदा, घी, दही और चीनी का इस्तेमाल होता है। स्वाद में लाजवाब होने से जलेबी को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान आदि कई देशों में खाया जाता है। हालांकि, विभिन्न जगहों पर इसको बनाने की विधि भी अलग-अलग है।
 

Jalebi History: interesting history of jalebi know where this wonderful sweet came from india
कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? - फोटो : Freepik

इसकी मिठास और थोड़े से खट्टेपन का मेल ही इसको स्वाद में अनोखा बनाता है। भारत में लोकप्रिय होने की वजह से कई लोगों को लगता है कि जलेबी सबसे पहले भारत में ही बनाई गई होगी। लेकिन आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं। जलेबी भारत की मिठाई नहीं है। जलेबी का इतिहास भी इसकी तरह ही घुमावदार है।
 

Jalebi History: interesting history of jalebi know where this wonderful sweet came from india
कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? - फोटो : Freepik

कहां से भारत पहुंची जलेबी?

जलेबी की उत्पत्ति फारस (अब ईरान) से हुई है। इसे फारसी भाषा में जलिबिया कहा जाता है। मध्य पूर्व के दूसरे देशों में इस मिठाई को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इतिहासकार मानते हैं कि फारसी व्यापारियों, कारीगरों और मध्य पूर्वी आक्रमणकारियों के माध्यम से जलेबी भारत पहुंची। यीस्ट से बनने वाली चीजों का अरब देशों से संबंध है और वहां से यह स्वादिष्ट मिठाई यूरोप, जर्मनी और उत्तरी अमेरिका तक फैल गई। भारत में मध्यकाल में जलेबी पहुंची। 

Alligator Gar: डायनासोर के जमाने की है ये मछली, 10 करोड़ साल पुरानी इस प्रजाति को कहते हैं जिंदा जीवाश्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalebi History: interesting history of jalebi know where this wonderful sweet came from india
कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? - फोटो : Freepik

जलेबी का इतिहास?

जलेबी हिंदी शब्द नहीं है, बल्कि यह एक अरबी भाषा का शब्द है। इसका जिक्र मध्य कालानी पुस्तक "किताब-अल-तबीक" में मिलता है जलेबी का असली नाम जलिबिया है। भारतीय मूल में इसे लोग जल वल्लिका कहते थे। जल वल्लिका नाम इसके रस से परिपूर्ण और चाशनी में सराबोर होने की वजह से मिला था। हालांकि, बाद में इसका नाम जलेबी हो गया। 

Living Nostradamus Prediction: क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? जानिए क्यों खौफ में हैं लोग

विज्ञापन
Jalebi History: interesting history of jalebi know where this wonderful sweet came from india
कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? - फोटो : Freepik

कैसे भारत पहुंची जलेबी?

बताया जाता है कि 500 साल पहले तुर्की आक्रमणकारियों के साथ जलेबी भारत पहुंची। भारत में इस मिठाई को खूब पसंद किया गया। आज के समय देशभर में लोग बड़े पैमाने पर जलेबी खाते हैं। यही नहीं भारत में कई जगहों पर जलेबी को दही, रबड़ी और दूध के साथ खाया जाता है। इसके अलावा जलेबी से मिलती जुलती एक मिठाई और भी काफी लोकप्रिय है। इस मिठाई को इमरती के नाम से जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed