फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा देने पहुंची महिला को सुरक्षाकर्मियों ने कहा- उतारना होगा मंगलसूत्र, बदले में जवाब मिला करार

Mon, 06 Aug 2018 10:14 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
ras pre exam 2018 Candidates Absconding with OMR sheet
आरएएस प्री-2018

जयपुर में रविवार को 1454 केंद्रों पर आरएएस प्री-2018 की परीक्षा संपन्न हुई लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों को एक अभ्यर्थी की वजह से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल एक अभ्यर्थी ओएमआर शीट ही लेकर फरार हो गया। इसके बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 2 घंटे पहले आने के निर्देश जारी किए गए। 


 

ras pre exam 2018 Candidates Absconding with OMR sheet
ras pre exam 2018
अभ्यर्थियों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में से जिसने भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहने थे उन्हें या तो अपनी आस्तीन काटनी पड़ी या फिर कपड़े उतार कर परीक्षा देनी पड़ी। यहां तक की सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं के गहने तक उतरवा दिए। 

 
ras pre exam 2018 Candidates Absconding with OMR sheet
ras pre exam 2018
सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि अलवर जिले की प्रमुख रेखा जब केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची तो उनसे उनका मंगलसूत्र उतारने को कहा गया। इस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा मैं मंगलसूत्र नहीं उतारूंगी जाएं मुझे परीक्षा में बैठने दिया जाए या नहीं। इसके बाद वह बिना परीक्षा दिए ही लौट गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ras pre exam 2018 Candidates Absconding with OMR sheet
ras pre exam 2018
परीक्षा देने पहुंची बाकी महिलाओं ने केंद्र के बाहर की अपने गहने उतारे। इसके अलावा कई लड़कियों को अपने सूट की आस्तीन तक काटनी पड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने कई महिलाओं के गहने केंद्र के बाहर ही रखवा दिए। 

 
विज्ञापन
ras pre exam 2018 Candidates Absconding with OMR sheet
omr sheet
ये था पूरा मामला
झोटवाड़ा स्थित टेलेंट पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर होशियार सिंह नामक अभ्यर्थी परीक्षा के बाद ओएमआर सीट लेकर फरार हो गया। सेंटर स्टाफ और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई कर अभ्यर्थी को पकड़ लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed