एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को गंवाने के बाद अब टीम इंडिया सीरीज के शेष 4 मुकाबलों में जी-जान लगाना चाहेगी। गुरूवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट 'क्रिकेट का मक्का' कहलाए जाने वाले मशहूर लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
ENDvIND: इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती है लॉर्डस टेस्ट में जगह, एक तो तिहरा शतक भी जड़ चुका है
करूण नायर
अजिंक्य रहाणे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। क्रिकेट पंडितों की माने तो उनकी तकनीक के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी प्रकृति भी सवालों के घेरे में है। ऐसे में युवा बल्लेबाज करूण नायर के बारे में भी सोचा जा सकता है।
26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 6 टेस्ट मैच में 60 की बेहतरीन औसत से 374 रन बनाए हैं। इन 6 में से 3 टेस्ट नायर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ खेले हैं। जहां उनका औसत 160 का हो जाता है। नायर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ अपने करियर का पहला तिहरा शतक (2016 में 303 रन की नाबाद पारी) ठोका था। नि:संदेह नायर एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके आने से मध्यक्रम स्थायित्व और मजबूत बनेगा।
एजबेस्टन टेस्ट में कोहली 4 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे थे। मगर लॉर्डस के मौसम और पिच को देखते हुए वह एक और फिरकी गेंदबाज को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं।
देश से बाहर खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैच में जडेजा 34 विकेट झटक चुके हैं। इसके अलावा इस ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने 25 की औसत से रन भी बनाए हैं। पहले टेस्ट में अंग्रेज बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन को खेलने में पूरी तरह चुके थे और दोनों पारियों में उन्हें 7 विकेट दे दिए थे। ऐसे में अश्विन के साथ जडेजा को भी टीम में शामिल कर विराट आक्रामक खेल दिखा सकते हैं।
चेतेश्वर पुजारा:
पहले टेस्ट में पुजारा को शामिल न करने के बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना हुई थी। जिसके बाद से ही इस मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज के चयन पर काफी चर्चा की जा चुकी है।
राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले पुजारा की जगह केएल राहुल को टीम में जगह मिली थी, हालांकि टीम मैनेजमेंट का यह प्लान काम नहीं कर पाया और वह महज 17 रन ही बना पाए।
टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने 50.34 की औसत से 4531 रन बनाए हैं। जिसमें 206 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। ऐसे में विराट कोहली पुजारा को शामिल कर किसी एक बल्लेबाज को अगले मैच से बाहर कर सकते हैं।