फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इस शहर में लगा पान का एटीएम, चौबीसों घंटे उठा सकेंगे लुत्फ

Fri, 26 Mar 2021 02:20 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Mar 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
pune automatic dispenser of paan atm 24 hours service
पान का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

पान खाने के शौकीन भारत के हर कोने में मौजूद हैं। पान खाने के साथ ही इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। भारतीय संस्कृति के हर मांगलिक कार्य में भी पान का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे कई शौकीन हैं, जो खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में पान तभी तक मिलेगा, जब तक दुकानें खुली हों। हालांकि, पुणे में पान के शौकीनों के लिए 24 घंटे पान मिलने का इंतजाम हो गया है। क्योंकि यहां पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी एटीम लगा दी गई है।



pune automatic dispenser of paan atm 24 hours service
पान की ऑटोमेटिक मशीन लगाने वाली दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पान के शौकीनों के लिए इस मशीन की व्यवस्था कराने वाले दुकान का नाम भी शौकीन है। दुकान मालिक का दावा है कि ये मशीन ‘भारत की पहली ऑटोमेटिक पान डिस्पेंसर’ है। इस मशीन से मनपसंद पान निकालने के लिए आपको मशीन पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा। इंटरफेस से आपके फोन पर उपलब्ध पानों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद एक छोटे बॉक्स में साफ-सुथरे ढंग से पैक किया हुआ पान बाहर आ जाएगा।

pune automatic dispenser of paan atm 24 hours service
पान का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

पान की इस ऑटोमेटिक मशीन को पिछले हफ्ते ही लगाया गया है। इस मशीन से ग्राहक चॉकलेट, मैंगो, आइरिश क्रीम, मघई, ड्राई फ्रूट, मसाला आदि तमाम तरह के फ्लेवर वाले पान निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pune automatic dispenser of paan atm 24 hours service
पान का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में रात में पान की ऑटोमेटिक मशीन को ढक दिया जाता है। हालात सामान्य हो जाने पर इस मशीन से 24X7 पान मिलेगा।

विज्ञापन
pune automatic dispenser of paan atm 24 hours service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पान की ऑटोमेटिक मशीन लगाने के पीछे 51 वर्षीय शरद मोरे का दिमाग है। शरद मोरे शौकीन दुकान के मालिक हैं। इनकी दुकान पर सबसे सस्ता पान 5 रुपये का और सबसे महंगा पान 1,000 रुपये का है। शरद को पान का एटीएम लगाने का विचार करीब 1 दशक पहले ही आया था। ऐसे में रिसर्च पर उन्होंने करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed