{"_id":"605d9fac8ebc3e59185220f6","slug":"pune-automatic-dispenser-of-paan-atm-24-hours-service","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इस शहर में लगा पान का एटीएम, चौबीसों घंटे उठा सकेंगे लुत्फ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत के इस शहर में लगा पान का एटीएम, चौबीसों घंटे उठा सकेंगे लुत्फ
पान खाने के शौकीन भारत के हर कोने में मौजूद हैं। पान खाने के साथ ही इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। भारतीय संस्कृति के हर मांगलिक कार्य में भी पान का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे कई शौकीन हैं, जो खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में पान तभी तक मिलेगा, जब तक दुकानें खुली हों। हालांकि, पुणे में पान के शौकीनों के लिए 24 घंटे पान मिलने का इंतजाम हो गया है। क्योंकि यहां पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी एटीम लगा दी गई है।
2 of 6
पान की ऑटोमेटिक मशीन लगाने वाली दुकान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पान के शौकीनों के लिए इस मशीन की व्यवस्था कराने वाले दुकान का नाम भी शौकीन है। दुकान मालिक का दावा है कि ये मशीन ‘भारत की पहली ऑटोमेटिक पान डिस्पेंसर’ है। इस मशीन से मनपसंद पान निकालने के लिए आपको मशीन पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा। इंटरफेस से आपके फोन पर उपलब्ध पानों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद एक छोटे बॉक्स में साफ-सुथरे ढंग से पैक किया हुआ पान बाहर आ जाएगा।
3 of 6
पान का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
पान की इस ऑटोमेटिक मशीन को पिछले हफ्ते ही लगाया गया है। इस मशीन से ग्राहक चॉकलेट, मैंगो, आइरिश क्रीम, मघई, ड्राई फ्रूट, मसाला आदि तमाम तरह के फ्लेवर वाले पान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पान का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में रात में पान की ऑटोमेटिक मशीन को ढक दिया जाता है। हालात सामान्य हो जाने पर इस मशीन से 24X7 पान मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पान की ऑटोमेटिक मशीन लगाने के पीछे 51 वर्षीय शरद मोरे का दिमाग है। शरद मोरे शौकीन दुकान के मालिक हैं। इनकी दुकान पर सबसे सस्ता पान 5 रुपये का और सबसे महंगा पान 1,000 रुपये का है। शरद को पान का एटीएम लगाने का विचार करीब 1 दशक पहले ही आया था। ऐसे में रिसर्च पर उन्होंने करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।