फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधा कुत्ता-आधा बाघ जैसे रहस्यमय जीव को देखने का दावा, 85 साल पहले हो गया था विलुप्त

Fri, 26 Mar 2021 12:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Mar 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
after 85 years people seeing extinct tasmanian tigers who looks like half dog half tiger
तस्मानिया टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन इनमें से कुछ प्रजाति ऐसी भी हैं, जो लगभग विलुप्त हो चुकी हैं। कुछ इसी तरह की एक प्रजाति है तस्मानिया टाइगर। इस खास प्रजाति का जानवर आधा कुत्ता और आधा बाघ की तरह दिखाई देता है। लेकिन यह प्रजाति के विलुप्त हुए करीब 85 साल का समय हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में लोगों ने ऐसे जीव को देखने का दावा किया है।

after 85 years people seeing extinct tasmanian tigers who looks like half dog half tiger
तस्मानिया टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में इस खास प्रजाति के जानवर को खूब देखा जाता था। मगर समय के साथ-साथ इनकी संख्या कम होती चली गई। ऐसे में साल 1936 में ही इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के थाइलासीन अवेयरनेस ग्रुप के प्रेसीडेंट नील वाटर्स ने खुलासा किया है कि उन्होंने तस्मानियन टाइगर के एक परिवार को जंगलों में देखा है। इतना ही नहीं सबूत के तौर पर नील वाटर्स के पास इसके कुछ फोटोग्राफ्स भी हैं।

after 85 years people seeing extinct tasmanian tigers who looks like half dog half tiger
तस्मानिया टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

नील वाटर्स का कहना है कि उनके पास चार ऐसी तस्वीरें हैं, जिसमें तस्मानियन टाइगर का पूरा परिवार है और इनमें कुछ बच्चे भी हैं। इस दावे के बाद से वन्यजीव प्रेमियों के बीच खुशी की एक लहर दौड़ पड़ी। हालांकि, कुछ दिन बाद ही नील वॉटर्स की तस्वीरें गलत साबित हुई और उन्हें कहा गया कि आपसे पहचानने में गलती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after 85 years people seeing extinct tasmanian tigers who looks like half dog half tiger
तस्मानिया टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मनोवैज्ञानिक इस तरह के झूठ को प्रचार का तरीका मानते हैं। नील वाटर्स के दावे को विशेषज्ञ सच नहीं मान रहे हैं। उनके मुताबिक तस्मानियन टाइगर की मौजूद तस्वीरें मोर्फड है और यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है।

विज्ञापन
after 85 years people seeing extinct tasmanian tigers who looks like half dog half tiger
तस्मानिया टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कोई जीव कई दशक पहले ही खत्म हो चुका है, तो उसे फिर से देखना बिल्कुल संभव नहीं है। तस्मानियन टाइगर की तस्वीरें और वीडियो पहले से ही मौजूद हैं और ये लोगों की मेमोरी में भी हैं। लेकिन इसे वापस फिर से देखने की खबर झूठी साबित हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed