फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पार्क में टहलते समय शख्स की टांग हो गई गायब, खोज कर लाने वाले को देगा इनाम

Sun, 13 Mar 2022 12:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 13 Mar 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
prosthetic leg of person lost in the park reward will be given to the one who finds it
इस शख्स की टांग खोजने पर मिलेगा इनाम - फोटो : pixels

अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना या बीमारी की वजह से अपना पैर गंवा देता है, तो उसे कृत्रिम अंग लगवाने पड़ते हैं। कृत्रिम अंग उसके अंदर एक नई उम्मीद जगाते हैं। कृत्रिम टांग यानी नकली पैर के सहारे वो व्यक्ति एक बार फिर से चलने के काबिल हो पाता है। यही वजह है कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति के लिए उसकी कृत्रिम टांग बहुत मायने रखती है। ऐसे में अगर उसकी कृत्रिम टांग खो जाए तो उस व्यक्ति को बहुत परेशानी हो होती है।

अब इस बीच एक ऐसा ही एक मामला लंदन से सामने आया है। दरअसल, ब्रिटेन में एक व्यक्ति की नकली टांग खो गई है जिसके बाद शख्स ने उसे खोजने के लिए पोस्टर जारी कर लोगों से मदद मांगी है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित रूप से लैरी नाम का व्यक्ति ब्रिटेन के वेस्ट ससेक्स का रहने वाला है।

prosthetic leg of person lost in the park reward will be given to the one who finds it
इस शख्स की टांग खोजने पर मिलेगा इनाम - फोटो : pixels

दुनियाभर में वायरल हुआ पोस्टर

लैरी पार्क में घूमने गया था। इस दौरान उसकी टांग खो गई। अपने साथ हुई इस घटना को लैरी ने एक वेबसाइट पर शेयर किया है जिसके बाद ये घटना दुनियाभर में वायरल हो गई।

prosthetic leg of person lost in the park reward will be given to the one who finds it
इस शख्स की टांग खोजने पर मिलेगा इनाम - फोटो : pixels

पोस्टर के बारे में बात की जाए तो वायरल हुए इस पोस्टर में पार्क का बैकग्राउंड दिखाया गया है। साथ ही उसमें कृत्रिम टांग की फोटो लगी है। फोटो के ऊपर कैप्शन में लिखा है, 'क्या तुमने मेरा पैर देखा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
prosthetic leg of person lost in the park reward will be given to the one who finds it
इस शख्स की टांग खोजने पर मिलेगा इनाम - फोटो : pixels

लैरी ने ये पोस्टर जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मेरी टांग दिखाई दे तो मुझे सूचित करे। टांग के बारे में बताने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
prosthetic leg of person lost in the park reward will be given to the one who finds it
इस शख्स की टांग खोजने पर मिलेगा इनाम - फोटो : pixels

यूजर कर रहे तरह तरह के कमेंट
इस पोस्टर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर एक व्यक्ति के पैरों से नकली टांग निकल जाती है और उसे पता कैसे नहीं चलता जबकि एक अन्य यूजर का कहना है कि ये पोस्ट केवल लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए लिखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed