Zara Hatke: दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर महीनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया की इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी।
Zara Hatke: दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है अनोखा नजारा, आखिर क्या है वजह
Zara Hatke: दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है।
नार्वे
नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। इस देश में स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप गर्मियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं।
कनाडा
कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुनावुत शहर स्थित है। आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर 30 दिन तक सिर्फ रात रहती है और सूर्य नहीं निकलता है।
आइसलैंड
यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है।
Dangerous Rail Routes: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे
अलास्का
अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं।
Ajab-Gajab: दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक, एक स्थान भारत में भी है, जानिए क्या है वजह