फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का नियम तोड़ा: शख्स को लगाने पड़े सैकड़ों उठक-बैठक, घर पहुंचने पर हो गई मौत

Thu, 08 Apr 2021 06:38 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 08 Apr 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
philippines man break covid 19 lockdown rule dies after 300 squats as punishment
फिलीपींस में लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया

फिलीपींस में एक शख्स को लॉकडाउन कर्फ्यू तोड़ने पर पकड़ लिया गया। सजा के तौर पर उससे सैकड़ों उठक-बैठक लगवाई गई। उठक-बैठक लगाने के कारण इस शख्स की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी जान चली गई। अब इस मामले को लेकर पुलिस पर दबाव बन गया है। फिलीपींस के मनीला प्रांत के रहने वाले इस 28 वर्षीय शख्स का नाम डेरेन था।

philippines man break covid 19 lockdown rule dies after 300 squats as punishment
डेरेन - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, ये शख्स पानी लेने के लिए निकला था। लेकिन लॉकडाउन होने के वजह से उसे एक लोकल ग्रुप ने पकड़ कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस स्टेशन में डेरेन को सैकड़ों उठक-बैठक लगानी पड़ी। इसके बाद जब डेरेन घर पहुंचा, तो अपनी पत्नी को बताया कि उसे काफी दर्द हो रहा है। जीएमए न्यूज के साथ बातचीत में डेरेन की पत्नी ने बताया कि डेरेन को दिल की समस्या थी और वो काफी तकलीफ में थे।

philippines man break covid 19 lockdown rule dies after 300 squats as punishment
डेरेन - फोटो : सोशल मीडिया

डेरेन की पत्नी ने जब उससे पूछा कि आप चल क्यों नहीं पा रहे हैं, तो उसने कहा कि पुलिस वालों ने मुझे पहले 100 उठक-बैठक लगाने को कहा था, लेकिन उन्हें 300 उठक-बैठक लगाना पड़ा। सैकड़ों उठक-बैठक लगाने से उनकी हालत खराब हो गई। डेरेन को 100 के बजाए 300 उठक-बैठक इसलिए लगाने पड़ गए कि वहां सजा पाए और लोग उठक-बैठकर के दौरान एक लय में नहीं थे, जिसके वजह से पुलिसवाले उनकी सजा बढ़ाए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
philippines man break covid 19 lockdown rule dies after 300 squats as punishment
डेरेन - फोटो : सोशल मीडिया

उठक-बैठक लगाने से डेरेन की हालत ऐसी हो गई थी कि वो बाथरूम में भी रेंगते हुए गया। डेरेन की बहन एड्रियान ने इस मामले में जांच की मांग की है। ये घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है।

विज्ञापन
philippines man break covid 19 lockdown rule dies after 300 squats as punishment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से फिलीपींस काफी जूझ रहा है। इस देश में 6 अप्रैल तक 8 लाख से भी अधिक केस थे। वहीं इस घातक महामारी के वजह से अबतक 13 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed