{"_id":"606ddc52b361677d637822ed","slug":"philippines-man-break-covid-19-lockdown-rule-dies-after-300-squats-as-punishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का नियम तोड़ा: शख्स को लगाने पड़े सैकड़ों उठक-बैठक, घर पहुंचने पर हो गई मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लॉकडाउन का नियम तोड़ा: शख्स को लगाने पड़े सैकड़ों उठक-बैठक, घर पहुंचने पर हो गई मौत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिलीपींस में लॉकडाउन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिलीपींस में एक शख्स को लॉकडाउन कर्फ्यू तोड़ने पर पकड़ लिया गया। सजा के तौर पर उससे सैकड़ों उठक-बैठक लगवाई गई। उठक-बैठक लगाने के कारण इस शख्स की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी जान चली गई। अब इस मामले को लेकर पुलिस पर दबाव बन गया है। फिलीपींस के मनीला प्रांत के रहने वाले इस 28 वर्षीय शख्स का नाम डेरेन था।
2 of 5
डेरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, ये शख्स पानी लेने के लिए निकला था। लेकिन लॉकडाउन होने के वजह से उसे एक लोकल ग्रुप ने पकड़ कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस स्टेशन में डेरेन को सैकड़ों उठक-बैठक लगानी पड़ी। इसके बाद जब डेरेन घर पहुंचा, तो अपनी पत्नी को बताया कि उसे काफी दर्द हो रहा है। जीएमए न्यूज के साथ बातचीत में डेरेन की पत्नी ने बताया कि डेरेन को दिल की समस्या थी और वो काफी तकलीफ में थे।
3 of 5
डेरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेरेन की पत्नी ने जब उससे पूछा कि आप चल क्यों नहीं पा रहे हैं, तो उसने कहा कि पुलिस वालों ने मुझे पहले 100 उठक-बैठक लगाने को कहा था, लेकिन उन्हें 300 उठक-बैठक लगाना पड़ा। सैकड़ों उठक-बैठक लगाने से उनकी हालत खराब हो गई। डेरेन को 100 के बजाए 300 उठक-बैठक इसलिए लगाने पड़ गए कि वहां सजा पाए और लोग उठक-बैठकर के दौरान एक लय में नहीं थे, जिसके वजह से पुलिसवाले उनकी सजा बढ़ाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
उठक-बैठक लगाने से डेरेन की हालत ऐसी हो गई थी कि वो बाथरूम में भी रेंगते हुए गया। डेरेन की बहन एड्रियान ने इस मामले में जांच की मांग की है। ये घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से फिलीपींस काफी जूझ रहा है। इस देश में 6 अप्रैल तक 8 लाख से भी अधिक केस थे। वहीं इस घातक महामारी के वजह से अबतक 13 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।