Nostradamus Predictions 2026: दुनिया में कई देशों के बीच तनाव चल रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस बीच नए साल 2026 की शुरुआत में ही अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला किया। इसके साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी सेना ने तीन जनवरी की आधी रात को वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई हवाई हमले किए। इस घटनाक्रम को साल 2026 के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।
फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी नए साल के शुरू होने से पहले ही वायरल हो रही थीं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। इसमें युद्ध को लेकर चार बड़ी भविष्यवाणियां की गई थीं। वेनजुएला पर अमेरिका हमले के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को फिर चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने 2026 में युद्ध को लेकर कौन सी चार भविष्यवाणियां हैं।
2 of 5
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
रात के अंधेरे में रहस्यमयी हमला
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि रात के अंधेरे में एक रहस्यमयी हमला होगा। इसमें उन्होंने मधुमक्खियों के झुंड शब्द का इस्तेमाल किया है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर मुधुमक्खियों का अर्थ सच की मधुमक्खियों से नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में हमला करने से है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर बिल्कुल इसी अंदाज में सैन्य कार्रवाई की है।
3 of 5
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
दुनिया में छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, वर्ष 2026 में दुनिया में ऐसे हालात बनेंगे जिससे तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर हर तरफ हिंसा होगी। इंसान ही इंसान की जान का दुश्मन बन जाएगा। इस युद्ध से मानव सभ्यता विनाश की तरफ जा सकती है। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध में भी यही देखने को मिला है।
Predictions: सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से डरी दुनिया
4 of 5
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
7 महीने तक चलेगा महायुद्ध
नास्त्रेदमस ने सात महीने तक चलने वाले बड़े युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, इस युद्ध में बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान होगा। इस दौरान दो बड़े वैश्विक नेताओं के बीच टकराव हो सकता है और यह दोनों अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इनमें से कोई भी पीछे हटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।
Weird News: दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
5 of 5
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
समुद्र में टकराव की आशंका
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, समुद्र में एक विशाल जहाज के डूबने और विनाशकारी युद्ध की बात कही गई है। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव की वजह से अनाज की कमी होगी और महंगाई आसमान पर पहुंच जाएगी। इस आर्थिक दबाव में किसी राजनीतिक पार्टी या बड़े नेता का पतन हो सकता है।