Mysterious Stone: दुनिया में कई रहस्यमयी वस्तुएं हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। एक ऐसा ही रहस्यमयी पत्थर पर है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। अभी तक ज्यादातर लोग यहीन जानते हैं कि पत्थर के अंदर कोई दिल नहीं होता है। इसलिए ही किसी निर्दयी व्यक्ति को पत्थर दिल कहा जाता है, क्योंकि उसके अंदर कोई भावना नहीं होती है। लेकिन इस धरती पर एक रहस्यमयी पत्थर है, जिसके भीतर से चोट लगने पर खून निकलता है।
अगर पत्थर जमीन पर गिर जाता है, तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसके अंदर से खून निकलने लगता है। पत्थर में चोट लगने पर खून तो बहता ही इसमें से मांस जैसी वस्तु भी निकलती है जिसको लोग खाते हैं। अब यह बाजार में भी खूब बिकता है। यह अनोखा पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में पाया जाता है।
2 of 5
दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप पत्थरों को देखेंगे, तो पहली नजर में ये सामान्य पत्थर की तरह ही दिखते हैं। इस पत्थर को दुनियाभर में पायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है। पत्थर जैसे ही तोड़ा जाता है, तो इसके अंदर से खून निकलने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से हमेशा चिपक रहता है और इसको पीरियड रॉक भी कहा जाता है।
3 of 5
दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
हैरान करने वाली बात यह है कि इस पत्थर में खून के साथ मांस भी होता है। ऊपर से यह पत्थर बेहद सख्त दिखता है, लेकिन अंदर से बिल्कुल नरम होता है। सबसे खास बात है कि यह एक समुद्री जीव है जो बिल्कुल पत्थर की तरह दिखता है। इसके टूटने के बाद इसमें से खून बहने लगता है।
Doomsday: 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत?
4 of 5
दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
यह पत्थर सांस भी लेता है और भोजन भी करता है। कुदरत ने इसे एक अद्भुत क्षमता दी है। यह अपना प्राइवेट पार्ट भी बदल सकता है। इसकी मदद से यह बच्चे भी पैदा करता है। इस पत्थर से निकलने मांस से कई तरह के भोजन और सलाद बनाए जाते हैं।
Grahan 2026 List: रिंग ऑफ फायर से लेकर सुपरमून तक, साल 2026 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं
5 of 5
दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
स्थानीय लोग इस पत्थर को कच्चा ही खाते हैं। इस पत्थर की तलाश में लोग समुद्र की गहराइयों तक चले जाते हैं। इस पत्थर के मांस को लोग खूब पसंद करते हैं जिसकी वजह से इसकी मांग बढ़ गई है। तेज चाकू की मदद से इस पत्थर के मांस को लोग निकालते हैं। लोगों की मांग की वजह से अब यह बाजार में खूब बिकता है।