Nostradamus Baba Vanga 2026 Predictions: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारियन की नेत्रहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा होने लगी है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की थी। इस हमले के बाद अमेरिका के सैन्य बलों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत ले लिया और अमेरिका लेकर चले गए। नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में 2026 में वैश्विक स्तर पर बड़े युद्ध की बात कही गई थी।
तबाही की तरफ ले जाएगा युद्ध
अब सवाल है कि क्या वेनेजुएला पर अमेरिका का सैन्य हमला इसकी शुरुआत है? क्या 2026 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हो रही है? नास्त्रेदमस ने साल 2026 में तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि यह युद्ध दुनिया के भविष्य के लिए विनाशकारी साबित होगा। धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर चौतरफा हिंसा होगी। इंसान ही इंसान दुश्मन बन जाएगा। इस टकराव से दुनिया तबाह हो सकती है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में समुद्र से जुड़े हादसों और युद्ध का भी दावा किया था।
2 of 5
सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Adobe Stock
समुद्र में डूब सकता है विशाल जहाज
इन भविष्यवाणियों का अर्थ निकालने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 में कोई बड़ा जहाज समुद्र में डूब सकता है। उनका दावा था कि समुद्री मार्गों पर युद्ध जैसे हालात उतपन्न हो सकते हैं। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव से अनाज या खाद्य पदार्थों की सप्लाई बाधित होगी। इससे कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी। आर्थिक दबाव की वजह से कई राजनीतिक पार्टियों और प्रभावशाली नेताओं का पतन हो सकता है।
3 of 5
सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
रात के अंधेरे में होगा हमला
अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर रात के अंधेरे में सीक्रेट सैन्य हमला किया। यह हमला नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से मिल रही है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रात के समय अचानक हमला होगा। इस भविष्यवाणी में उन्होंने 'मधुमक्खियों के झुंड' शब्द का इस्तेमाल किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असली मधुमक्खियां से मतलब नहीं है, बल्कि छिपकर योजनाबद्ध तरीके से हमला करने की बात कही गई है। अमेरिका भी बिल्कुल इसी अंदाज में वेनेजुएला पर रात में हमला किया।
Weird News: दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह
4 of 5
सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Adobe Stock
युद्ध की आग में जल सकते हैं पश्चिमी देश
बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहे जानी बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में साल 2026 में युद्ध के संकेत दिए हैं। उनका दावा था कि पूर्वी देशों में चल रहा तनाव एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर होगा। इस युद्ध की आग पश्चिमी देशों तक पहुंचेगी।
Doomsday: 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत?
5 of 5
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
युद्ध की वजह से वैश्विक शक्ति संतुलन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इससे बड़े स्तर पर जान-माल की क्षति होगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2026 में चीन, रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बीच टकराव की स्थिति बनेगी। इसमें ताइवान पर चीन के संभावित हमले और रूस व अमेरिका के बीच सीधे टकराव का जिक्र है।