{"_id":"5c52d7f6bdec2217fb33114e","slug":"norway-plans-world-s-first-floating-tunnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र के अंदर बनेगी दुनिया की पहली तैरती सुरंग, 205 किलोमीटर होगी लंबी, अद्भुत होगा नजारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
समुद्र के अंदर बनेगी दुनिया की पहली तैरती सुरंग, 205 किलोमीटर होगी लंबी, अद्भुत होगा नजारा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Guru Mavin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विज्ञान और तकनीक की मदद से क्या कुछ मुमकिन नहीं है। ऐसे में अब वो दिन भी दूर नहीं कि जब लोग समुद्र के अंदर भी रफ्तार का मजा ले सकेंगे। आज हम आपको दुनिया की सबसे बेहतरीन और अद्भुत सुंरग के बारे में बता रहे हैं जो कि समुद्र के अंदर तैरती है।
2 of 6
- फोटो : Social Media
समुद्री रास्ते से एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर आसान बनाने के लिए नॉर्वे एक बेहद चौंकाने वाला प्रयोग करने जा रहा है। नार्वे जल्द ही समुद्र के अंदर तैरती सुरंग का निर्माण करने जा रहा है। कंकरीट से तैयार होने वाली इस सुरंग में दो लेन बनाई जाएगी।
3 of 6
- फोटो : The Norwegian Public Roads Administration
परियोजना पर काम कर रही सरकारी संस्था नॉर्वेजियन पब्लिक रोड्स एडमिनिस्ट्रेशन का लक्ष्य 2050 तक इसका निर्माण पूरा करना है। अगर ये सुरंग तैयार हो गई तो वाकई ये किसी अजूबे से कम नही होगा। नार्वे यदि इस परियोजना में सफल हो जाता है तो वह विशव का पहला ऐसी सुरंग बनाने वाला देश हो जाएगा। चीन, दक्षिण कोरिया, इटली और इंडोनेशिया भी इस परियोजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Norwegian Public Roads Administration
100 फिट की गहराई में स्थापित होने वाली यह सुरंग 205 किलोमीटर लंबी होगी। सुरंग को नियंत्रित करने के लिए पानी की सतह पर पीपे के पुल तैयार किए जाएंगे। इन पुलों के बीच पर्याप्त दूरी होगी ताकि समुद्री जहाज इनके बीच से गुजर सकें। यह सुरंग इतनी मजूबत होगी कि इस पर किसी भी प्रकार के मौसम का कोई असर नहीं होगा। इसके निर्माण में चालीस अरब डॉलर की लागत आएगी।
विज्ञापन
5 of 6
floating tunnel
- फोटो : Norwegian Public Roads Administration
पश्चिम नार्वे में स्थित क्रिस्टियानसैंड और ट्रॉनहेम नामक दो शहरों के बीच यात्रा ई 39 मार्ग का हिस्सा है, जो नॉर्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सुरंग बनाने का मकसद इन दोनों शहरों को जोड़ना है। जिनके बीच की दूरी करीब 1100 किलोमीटर है, जिसे तय करने में 21 घंटे लगते हैं। लेकिन इस सुरंग के बनने के बाद ये दूरी महज कुछ घंटों की रह जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।