Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Train Heists Video Recorded By Thieves Themselves Now Arrested For 208 Crore Theft In Us

चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती ने खोली पोल

Sat, 21 Nov 2026 01:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 01:16 PM IST
सार

दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रेन के भीतर हुई डकैती इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाला 21 वर्षीय नाथन डेनियल अपने 13 साथियों के साथ मिलकर इन चोरी को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Train Heists Video Recorded By Thieves Themselves Now Arrested For 208 Crore Theft In Us
चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती न - फोटो : एक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाला 21 वर्षीय नाथन डेनियल अपने 13 साथियों के साथ चलती ट्रेनों से चोरी करता था। ये लोग तेज रफ्तार चलती ट्रेन में जोखिम उठाकर चोरी करते और पूरी वारदात को कैमरे में रिकॉर्ड भी करते थे। लेकिन इस बार चोरी का वीडियो बनाना उन्हें भारी पड़ गया। सभी 14 आरोपी पकड़े गए हैं, हालांकि चोरी करने का उनका तरीका और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, नाथन ने करीब 36 ट्रेनों में चोरी की थी। इन चोरी की कुल कीमत करीब 22.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 208 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी ट्रेनों से ब्रांडेड जूते, टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करते थे, जिन्हें बाद में ब्लैक मार्केट या सोशल मीडिया के जरिए बेच देते थे। 
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में एक आरोपी ट्रेन का गेट काटता नजर आता है। इस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही है, लेकिन आरोपियों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं दिखती। ट्रेन से मामूली फिसलन या संतुलन बिगड़ने पर उनकी जान भी जा सकती थी। इसके बावजूद वे हंसते-मजाक करते हुए चोरी को अंजाम देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हनीमून पर मौत से सामना! पति पर हिप्पो ने किया जानलेवा हमला और फट गया पेट, फिर पत्नी ने ऐसे बचाई जान


वीडियो में एक आरोपी को छोड़कर बाकी सभी ने अपना चेहरा ढक रखा है। कोई ट्रेन के डिब्बों पर लेटा दिखाई देता है तो कोई चोरी का सामान उठाता नजर आता है। एक आरोपी कैमरे के सामने हंसता और बातें करता भी दिख रहा है। अब सभी 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि इन चोरी की वजह से सप्लाई और कारोबार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा था। ज्यादातर वारदातें दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुईं। चोरी किया गया सामान मालगाड़ियों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed