North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में हैरानी करने वाली खबरें आती रहती हैं। तानाशाह के साथ अक्सर एक महिला नजर आती है। किम के साथ नजर आने वाली महिला किम जोंग उन की बहन है, जिसका नाम किम यो जोंग है। किम ने उत्तर कोरिया से जुड़े सभी फैसलों को अधिकार अपनी बहन को दे रखा है। बताया जाता है कि परमाणु बम का बटन भी तानाशाह की बहन किम यो जोंग के हाथ में ही है। इसीलिए जब वह परमाणु हमले की धमकी देती है, तो अमेरिका समेत पूरी दुनिया डर जाती है।
North Korea: खून की प्यासी महिला है किम जोंग की बहन, जानिए क्यों बताया गया बेहद क्रूर?
किम यो जोंग ने कहा कि हम अपनी परमाणु क्षमता को और मजबूत करेंगे। उत्तर कोरियाई शासन में किम यो-जोंग बेहद ताकतवर मानी जाती है। कहा जाता है कि वह अपने भाई किम जोंग उन से भी तेज तर्रार है और तुरंत जवाब देती है। किम यो-जोंग को बहुत क्रूर भी बताया जाता है।
द सिस्टर के लेखक संग यून ली ने अपनी किताब में दावा किया है कि यो-जोंग जरूर मासूम दिखती है, लेकिन अपने भाई से भी क्रूर है। किताब में तानाशाह की बहन को खून की प्यासी महिला तक बताया गया है। किसी को मौत की सजा देना उसके लिए छोटा काम है।
IRCTC Viral Video: आईआरसीटीसी के फूड स्टॉल पर दिखा चूहों का झुंड, लोग बोले- फूड इन्सपेक्शन ड्यूटी पर चूहे
किम जोंग उन से है चार साल छोटी
किम यो-जोंग का जन्म 1987 में हुआ है और वह अपने भाई से चार साल छोटी है, लेकिन अपने भाई से कई गुना जिद्दी है। दोनों ने स्विटजरलैंड के बर्न में रहकर पढ़ाई की थी और दोनों में जबरदस्त आपसी समझ है। किम यो-जोंग ने पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करना शुरू किया था और वह इतनी ताकतवर हो गई। एक समय माना जाने लगा था कि अपने भाई का रिप्लेसमेंट है।
Trending: मौत के बाद शव न सड़े, इसके लिए सालों तक भूखे रहते, फिर पीते जहर, इतनी कठिन तपस्या करते थे भिक्षु
कोरोना के दौरान किम जोंग नहीं दिख रहे हैं, तो सत्ता किम यो-जोंग के हाथों में ही थी। सभी पैसले वही ले रही थी। बताया जाता है कि बचपन से जिद्दी है और अपने पिता के बगल में ही बैठकर खाना खाती थीं, तो वहीं बाकी लोग दूसरे टेबल पर दूर बैठकर खाना खाते हैं। वह सभी नियम कानून से ऊपर है।