सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो को शेयर किया है और शिकायत की है। इसके बाद रेलवे ने जवाब दिया है। वायरल वीडियो में आईआरसीटीसी के फूड स्टॉल पर चूहे दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का यह फूड स्टॉल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यात्री ने इस वीडियो को इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बनाया है।
सौरभ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसको पोस्ट किया है। इसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर ने अपने पोस्ट में आईआरसीटीसी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट्स को टैग किया है।
यह वीडियो 38 सेकंड का है, जिसमें आप आईआरसीटीसी के खाने के स्टॉल पर चूहों को दौड़ लगाते देख सकते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि खाने के सामान को ढका भी नहीं गया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आईआरसीटीसी की फूड इन्सपेक्शन ड्यूटी पर चूहे। यही वजह कि मैं रेलवे स्टेशन वेंडर्स से खाना खाने से बचता हूं।
Viral News: यहां पर मुफ्त में जमीन और घर दे रही है सरकार, फिर भी कोई बसना नहीं चाहता, जानिए आखिर क्या है वजह
Rats on IRCTC food Inspection Duty 🤢
— Saurabh • A Railfan 🇮🇳 (@trainwalebhaiya) January 6, 2024
The Reason why i avoid eating food from Railway Station Vendors!!
📍Itarsi Junction, Madhya Pradesh @IRCTCofficial @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia #IndianRailways pic.twitter.com/8y2eXbb9td
वीडियो के वायरल होने के बाद पैंसेजर्स की मदद के लिए बनाए गए रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट ने जवाब दिया है। रेलवे सेवा की तरह से कहा गया है कि मामला भोपाल डिवीजन में संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है। भोपाल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर की तरफ से भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी गई है।