Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nurse Quits Job After Patients Terrifying Last Words goes Viral on Internet

अस्पताल में नर्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, डरकर तुरंत छोड़ दी नौकरी, मरीज की आखिरी बात सुन कांप उठेगी रूह

Wed, 11 Nov 2026 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नर्स का डरावना किस्सा वायरल है। दावा है कि अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने मरने से पहले खाली कुर्सी पर बैठे बच्चे को लेकर ऐसी बात कही कि नर्स ने नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन
Nurse Quits Job After Patients Terrifying Last Words goes Viral on Internet
मरीज ने मरने से पहले नर्स से कहे 6 शब्द - फोटो : AI

विस्तार

अस्पताल का नाम सुनते ही हमारे मन में इलाज, डॉक्टर और मरीजों की तस्वीर आने लगती है। लेकिन कई बार अस्पतालों से जुड़े कुछ ऐसे किस्से सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। खासकर रात के समय अस्पताल में काम करने वाले मेडिकल स्टाफ को कई तरह के अनुभव होते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नर्स का ऐसा ही डरावना किस्सा चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि एक मरीज की मौत से ठीक पहले कही गई बात ने नर्स को इतना डरा दिया कि उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। हालांकि, इस कहानी की सच्चाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


रात के ढाई बजे खाली कुर्सी को देखने लगी मरीज
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह किस्सा तब चर्चा में आया, जब टिकटॉक पर मारिसा नाम की यूजर ने लोगों से अस्पताल में काम करने के दौरान हुए सबसे डरावने अनुभव पूछे। इसके जवाब में एक नर्स ने अपना अनुभव साझा किया। नर्स के मुताबिक रात करीब ढाई बजे अस्पताल के एक कमरे में भर्ती महिला मरीज अचानक सामने रखी खाली कुर्सी को लगातार देखने लगी। जब नर्स ने उससे इसकी वजह पूछी तो मरीज ने कहा कि क्या वह कुर्सी को दूसरी तरफ घुमा सकती है? मरीज ने बताया कि उस कुर्सी पर एक छोटा बच्चा बैठा है, जो उसे लगातार घूर रहा है और मुस्कुरा रहा है। उसने यह भी कहा कि उस बच्चे के बहुत सारे दांत हैं, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे। नर्स ने मरीज की बात को वहम समझा और कुर्सी को दीवार की तरफ घुमाकर वहां से चली गई।
विज्ञापन


मरीज की आखिरी बात ने उड़ा दिए होश
करीब 20 मिनट बाद अचानक मरीज का कॉल बेल बजा। नर्स जब कमरे में पहुंची तो महिला बुरी तरह डरी हुई और रो रही थी। उसने नर्स से कहा कि उसे कुर्सी नहीं घुमानी चाहिए थी। जब नर्स ने इसकी वजह पूछी तो मरीज ने छह शब्द कहे, 'क्योंकि अब वह तुम्हारे पीछे खड़ा है।' कहानी के मुताबिक यह सुनकर नर्स इतनी डर गई कि उसने पीछे मुड़कर देखने की हिम्मत नहीं की। कुछ ही समय बाद सुबह मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकिए के नीचे मिला एक और डरावना संदेश
नर्स जब मरीज के कमरे की सफाई कर रही थी तो उसे तकिए के नीचे एक मुड़ा हुआ कागज मिला। उस पर लिखा था कि वह कोई छोटा बच्चा नहीं है, बल्कि सिर्फ नीचे झुक जाता है, ताकि लोग उसका चेहरा देख सकें। कहानी में यह भी दावा किया गया कि तीन महीने पहले इसी कमरे में सात साल की एक बच्ची की मौत हुई थी। इन घटनाओं से डरी नर्स ने अस्पताल की नौकरी हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात यह थी कि आखिरी दिन एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी उससे पूछा कि वह छोटा बच्चा हमेशा उसके पीछे कॉरिडोर में क्यों घूमता है।


 कितनी सच है यह डरावनी कहानी?
यह पूरा किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नर्स के दावे पर आधारित है। फिलहाल इसकी पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या सबूत सामने नहीं आया है। ऐसे में इसे सच मानने के बजाय एक डरावनी कहानी के तौर पर ही देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed