फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: धरती की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड? नासा ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या है खतरा?

Sun, 27 Oct 2024 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
NASA Asteroid Alerts: Asteroid five times the height of Taj Mahal set for close encounter
धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी - फोटो : Freepik

Asteroid News: एस्टेरॉयड को लेकर दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां समय-समय चेतावनी जारी करती है। अब एक विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। एस्टेरॉयड (Asteroid News in Hindi) को पृथ्वी के लिए काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो धरती पर भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर विलुप्त हो गए थे। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की टीम इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रही है। टीम को इस दौरान इसके रास्ते के बारे में पता चला है। नासा की तरफ से इस एस्टेरॉयड 2020 WG नाम दिया गया है। यह 500 फीट के आकार का है। विशेषज्ञों की तरफ से कहा गया है कि कि इस खगोलीय पिंड से फिलहाल पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस पर एजेंसी नजर रख रही है। 
 

NASA Asteroid Alerts: Asteroid five times the height of Taj Mahal set for close encounter
धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी - फोटो : Freepik

नासा ने बताया है कि इस एस्टेरॉयड की ऊंचाई ताजमहल से भी पांच गुना ज्यादा है। यह एस्टेरॉयड 28 अक्तूबर को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। यह 33,947 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर कर रहा है, जो पृथ्वी के 33.3 लाख किलोमीटर की दूरी पर पहुंचेगा। आकार और कक्षा की वजह से 2020 WG  एस्टेरॉयड कोखतरनाक क्षुद्रग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। पृथ्वी से दूरी के कारण फिलहाल इससे कोई खतरा नहीं है।
 

NASA Asteroid Alerts: Asteroid five times the height of Taj Mahal set for close encounter
धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी - फोटो : Freepik

...तो मच सकती है तबाही

नासा ने बताया है कि 2020 WG जैसे 500 फीट के विशाल एस्टेरॉयड की अगर पृथ्वी से टक्कर होती है तो यह विनाशकारी साबित होगा। इससे लाखों टन टीएनटी के बराबर विस्फोटक ऊर्जा निकलेगी। इसकी वजह से ही तत्काल कोई खतरा न होने के बावजूद नासा की निगरानी टीम इसके हर मूवमेंट पर नजर रख रही है। 

Optical Illusion For IQ Test: तस्वीर में 39 के बीच लिखा है 93, क्या आप 9 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA Asteroid Alerts: Asteroid five times the height of Taj Mahal set for close encounter
धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी - फोटो : Freepik
पहले भी पृथ्वी के पास से गया था एस्टेरॉयड

नासा ने कहा कि इससे पहले 26 अक्तूबर को 110 फीट के आकार का एस्टेरॉयड 2024 टीबी2 पृथ्वी के करीब से होकर गुजरा थखा। यह पृथ्वी से निकटतम बिंदु पर 11,764 किलोमीटर की दूरी पर था। संभावित रूप से यह भी खतरनाक श्रेणी में होने के बाद भी नासा को उम्मीद थी कि यह चांद की कक्षा से गुजरेगा। 

Nostradamus Predictions 2024: क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया

विज्ञापन
NASA Asteroid Alerts: Asteroid five times the height of Taj Mahal set for close encounter
धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी - फोटो : Freepik
क्या है एस्टेरॉयड?

उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह को एस्टेरॉयड कहते हैं। किसी ग्रह के बनते समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर निकल आते हैं और सूर्य का चक्कर लगाने लगते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि यह अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में एस्टेरॉयड जल जाते हैं, लेकिन बड़े एस्टेरॉयड कभी-कभी ग्रहों से टकरा जाते हैं। धरती से भी एस्टेरॉयड की टक्कर हो चुकी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed