Nostradamus Predictions 2024: फ्रांस के भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती हैं। उन्होंने एडोल्फ हिटलर का उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या, कोविड-19 महामारी की शुरुआत की सटीक भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने कई साल पहले ही तीसरे विश्व युद्ध होने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। उनका दावा था कि साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी को इस्राइल और ईरान से जोड़कर देखा जा रहा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुआ युद्ध सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। कुछ देश ईरान की तरफ हैं, जबकि कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े हैं। इस समय दुनिया लंबी जंग की आशंकाओं से घिरी हुई है। इन आशंकाओं के बीच अब सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हो रही है? दरअसल, उन्होंने साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी।
2 of 5
क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया में अस्थिरता का एक बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। माना जा रहा है कि सारी परिस्थितियां जल्द ही तीसरे विश्व युद्ध की आहट दे सकती हैं। अगर नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो पूरी दुनिया में तबाही मचेगी।
3 of 5
क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
खड़ा हो सकता है बड़ा आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में बड़ा आर्थिक संकट छा सकता है। दुनिया में इसके कारण हालात बहुत अधिक बिगड़ जाएंगे। हाल के दिनों में भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है।
Life on Eath: धरती पर कैसे हुई जीवन की शुरुआत? इस शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
4 of 5
क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था कि,'गेहूं इतना ऊंचा उठेगा कि आदमी एक दूसरे को खा जाएंगे। दुनिया भर में गेहूं की कमी दिख रही है, जिसके कारण कीमतों में काफी उछाल आ रहा है। साल 2024 खत्म होने में सिर्फ दो महीने बचे हैं। अब सवाल है कि क्या इन दो महीनों में उनकी यह भविष्यवाणियां सच होंगी।
Last Road of the World: ये है दुनिया की आखिरी सड़क, यहां अकेले जाना है माना, जानिए इसके बारे में...
5 of 5
क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
जानिए कौन थे नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी भविष्यवक्ता और चिकित्सक थे। उनका जन्म 1503 में हुआ था। उन्होंने अपनी जीवन काल में कई भविष्यवाणियां की, जिसे अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में संकलित किया। उन्होंने मोंटपेलियर यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की, जिसके बाद डॉक्टर बन गए। 1556 में उनकी मौत हो गई। उनकी किताब में लिखी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है।