फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 सालों से वीरान पड़ा है भारत का ये रहस्यमयी गांव, यहां से रातों-रात गायब हो गए थे 5000 लोग

Mon, 08 Jul 2019 07:01 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mystery of Kuldhara Village Rajasthan Haunted Village in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

दुनिया के हर कोने में कुछ न कुछ रहस्य और रोमांच से जुड़ी कहानियां होती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। इनमें से कुछ बेहद ही डरावनी भी होती हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे रहस्यमयी गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से रातों-रात हजारों लोग गायब हो गए थे।  

Mystery of Kuldhara Village Rajasthan Haunted Village in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

यह गांव राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर है, जिसे कुलधरा गांव के नाम से जाना जाता है। करीब 200 साल पहले कुलधरा और इसके आसपास के गांव पालीवाल ब्राह्मणों से आबाद हुआ करते थे, लेकिन अब यहां मकानों के नाम पर सिर्फ खंडहर हैं और इंसान तो हैं ही नहीं। 

Mystery of Kuldhara Village Rajasthan Haunted Village in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

इस गांव के वीरान होने के पीछे एक रहस्यमयी कहानी है। कहा जाता है कि यहां के रियासत के दीवान सालेम सिंह की नजर गांव के ही एक पुजारी की बेटी पर पड़ गई थी। वह उसे पाने के लिए बेचैन था। उसने गांव वालों से कहा कि वो उस लड़की से उसकी शादी करा दें और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वो गांव पर आक्रमण करके उसे तहस-नहस कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Kuldhara Village Rajasthan Haunted Village in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

सालेम सिंह की धमकी के बाद पालीवाल ब्राह्मणों के 5000 से ज्यादा परिवारों ने रियासत छोड़ने का फैसला किया और रातों-रात गांव खाली करके चले गए। अब वो कहां गए-कैसे गए, यह आज तक किसी को पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Mystery of Kuldhara Village Rajasthan Haunted Village in India
कुलधरा गांव - फोटो : Social media

कहा जाता है कि पालीवाल ब्राह्मणों ने गांव को छोड़ते समय यह श्राप भी दे दिया कि यह जगह कभी आबाद नहीं होगी। तब से यह गांव वीरान ही पड़ा है। हालांकि यहां कई बार लोगों ने बसने की कोशिश भी की, लेकिन वो नाकाम रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed