वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में सभी लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं। एक महीने से चल रहे टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया था जिसमें अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं जो अब सेमीफाइनल में टकराएंगी।
टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से छाप छोड़ा और अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजों ने जहां खूब रन बटोरे वहीं गेंदबाजों ने भी खूब विकेट चटकाए।
अब उन प्रदर्शन का असर ICC द्वारा जारी की गई एकदिवसीय रैंकिंग में भी देखने को मिला है। कई गेंदबाजों को फायदा हुआ है तो कईयों को नुकसान।
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बाजी मारी है। बुमराह 814 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वर्ल्ड कप में बुमराह का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है और उन्होंने 8 पारियों में 19.52 की औसत और 4.48 की इकॉनमी के साथ 17 विकेट लिए हैं।
3 of 6
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : social media
बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर 758 अंकों के साथ मौजूद हैं न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट। बोल्ट का भी वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 8 पारियों में 15 विकेट निकाले हैं और एक हैट्रिक भी अपने नाम की।
इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाड़ा को बड़ा फायदा हुआ है और दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
5 of 6
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज इमरान ताहिर को नुकसान हुआ है और वो अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।