फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Ship: इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत, आज तक अनसुलझी है कहानी

Sat, 27 Sep 2025 05:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 05:26 PM IST
सार

Mysterious Ship: दुनिया में कई जहाजों की कहानियां काफी मशहूर हैं। कई जहाजों को रहस्यों की वजह से जाना जाता है। एक ऐसा ही जहाज है, जिसकी घटना अभी तक अनसुलझी है।

विज्ञापन
Mysterious Ship Mystery of the ss ourang medan ship
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत - फोटो : Freepik

Mysterious Ship: दुनिया में कई जहाजों की कहानियां काफी मशहूर हैं। कई जहाजों को रहस्यों की वजह से जाना जाता है। एक ऐसा ही जहाज है, जिसकी घटना अभी तक अनसुलझी है। इस घटना के बारे में जिसे जानकारी होती है, वो सोचने पर मजबूर हो जाता है। यह करीब 77 साल पुरानी है।



साल 1947 के जून महीने में मलक्का की खाड़ी में मौजूद व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसओएस संदेश आपातकालीन स्थिति में ही भेजे जाते हैं। इसके बाद जहाज के सिग्नल को पहचानकर नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की तरफ बढ़े। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो तेजी से उसके पास पहुंच गया।

Mysterious Ship Mystery of the ss ourang medan ship
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत - फोटो : Freepik

द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमयी जहाज पर पहुंते तो वो यह देखकर दंग रह गए कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों। इसमें सबसे हैरानी की बात यह थी कि मरने वाले लोगों के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी। 
 

Mysterious Ship Mystery of the ss ourang medan ship
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत - फोटो : Freepik

बाद में द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमयी जहाज के बॉयलर रूम में पहुंचे तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बेहद ही हैरान करने वाली बात थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का फैसला किया। 

Mysterious Lake: इस रहस्यमयी झील में छिपा है अरबों का खजाना, रक्षा करता है जहरीला नाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Ship Mystery of the ss ourang medan ship
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत - फोटो : Freepik

द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमयी जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमयी जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया। कुछ लोग इस घटना के पीछे रहस्यमयी शक्ति को जिम्मेदार बताते हैं तो वही कुछ लोगों का मानना है कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू सदस्य मारे गए और जहाज में भी आग लग गई। 

Viral News: कुतुब मीनार की दीवारों पर कपल ने लिखा- तनवीर लव नीशा, पर्यटक हुए असहज, फोटो देखकर भड़के लोग

विज्ञापन
Mysterious Ship Mystery of the ss ourang medan ship
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik

उस रहस्यमयी जहाज को 'द एस एस ओरंग मेडान' के नाम से जाना जाता है। अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल सका है। लोग 'द एस एस ओरंग मेडान' को भूतिया जहाज भी कहते हैं। वही कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed