फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kamrunag lake Himachal Pradesh Mysterious Lake Guarded by Venomous Snake Hides Billion-Dollar Treasure

Mysterious Lake: इस रहस्यमयी झील में छिपा है अरबों का खजाना, रक्षा करता है जहरीला नाग

Sat, 27 Sep 2025 04:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 04:34 PM IST
सार

Mysterious Lake: दुनियाभर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर अरबों-खरबों का खजाना छिपा है। इनमें कई खजाने ऐसे हैं, जिनके बारे में इंसानों पता तक नहीं हैं। कुछ खजानों के बारे में इंसानों को पता है, लेकिन चाह कर भी उन खजानों को निकाल नहीं सकते।

विज्ञापन
Kamrunag lake Himachal Pradesh Mysterious Lake Guarded by Venomous Snake Hides Billion-Dollar Treasure
इस रहस्यमयी झील में छिपा है अरबों का खजाना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mysterious Lake: दुनियाभर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर अरबों-खरबों का खजाना छिपा है। इनमें कई खजाने ऐसे हैं, जिनके बारे में इंसानों पता तक नहीं हैं। कुछ खजानों के बारे में इंसानों को पता है, लेकिन चाह कर भी उन खजानों को निकाल नहीं सकते। इसी तरह का एक खजाना भारत के हिमाचल प्रदेश के एक झील में है। 

विज्ञापन


कहा जाता है कि मंडी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर रोहांडा के घने जंगलों में स्थित कमरुनाग झील में अरबों का खजाना छिपा है, लेकिन आज तक किसी ने भी उस खजाने को निकालने की हिम्मत नहीं की। इसका कारण बेहद ही हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन


दरअसल, यहां पर एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर है और इसी मंदिर के पास कमरुनाग झील है। कहा जाता है कि जो भी भक्त मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वो इस झील में सोने-चांदी के गहने और रुपये-पैसे डालते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा के आधार पर यह माना जाता है कि इस झील में अरबों का खजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral News: कुतुब मीनार की दीवारों पर कपल ने लिखा- तनवीर लव नीशा, पर्यटक हुए असहज, फोटो देखकर भड़के लोग


कहा जाता है कि इस झील में पड़ा खजाना देवताओं का है। मान्यताओं के मुताबिक, इस झील की रखवाली एक बड़ा ही खतरनाक नाग करता है, जो भी उस खजाने को निकालने की कोशिश करेगा, वो नाग उसे पल भर में मार देगा। इसी कारण आज तक किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि उस खजाने को निकाले। मान्यता यह भी है कि यह झील सीधे पाताल तक जाती है और इसीलिए कोई भी उस झील में उतरने की हिम्मत नहीं करता।

Viral Video: पाकिस्तान में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि, वायरल वीडियो में डांडिया और गरबा खेलते दिखे लोग

कहा जाता है कि लोग यहां आकर मनोकामना करते हैं और भगवान उसकी सारी इच्छाएं पूरी करते हैं। जब इन लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो वो यहां पर आकर सोने-चांदी के आभूषण इस झील में भगवान को समर्पित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed