फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple writes Name on Qutub Minar walls tourists get uncomfortable Photos goes Viral on Internet

Viral News: कुतुब मीनार की दीवारों पर कपल ने लिखा- तनवीर लव नीशा, पर्यटक हुए असहज, फोटो देखकर भड़के लोग

Sat, 27 Sep 2025 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

Viral News: हाल ही में कुतुब मीनार घूमने कुछ लोग गए थे। वहां लोगों ने यह नजारा अपनी आंखों से देखा कि कुछ लोग पत्थरों पर धारदार चीज से अपना नाम उकेर रहे थे।

विज्ञापन
Couple writes Name on Qutub Minar walls tourists get uncomfortable Photos goes Viral on Internet
स्मारक की दीवारों पर लोग लिख रहे हैं नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली का मशहूर ऐतिहासिक स्मारक कुतुब मीनार हाल ही में एक ऐसी वजह से चर्चा में आ गया है, जिसने लोगों को नाराज और हैरान कर दिया। दरअसल, एक तस्वीर सामने आई है जिसमें स्मारक की दीवारों पर कुछ लोग अपने नाम खरोंचते हुए दिखाई देते हैं। यह फोटो देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हमारी धरोहरों के साथ इस तरह की लापरवाही कब तक होती रहेगी। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्मारक की दीवारों पर लोग लिख रहे हैं नाम
हाल ही में कुतुब मीनार घूमने कुछ लोग गए थे। वहां लोगों ने यह नजारा अपनी आंखों से देखा कि कुछ लोग पत्थरों पर धारदार चीज से अपना नाम उकेर रहे थे।  लोगों का कहना है कि इसे देखकर उसे गहरा धक्का लगा क्योंकि कुतुब मीनार कोई साधारण इमारत नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। यही नहीं, लोगों ने इसे शर्मनाक भी बताया।
विज्ञापन




लोग वहां जाकर हुए असहज
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कई जगहों पर नाम और शब्द खरोंचे हुए हैं। कुछ लोग अपनी और अपनी प्रेमिका का नाम लिखते भी नजर आए। यह नजारा देखकर न सिर्फ फोटो शेयर करने वाला शख्स हैरान हुआ, बल्कि वहां मौजूद कई पर्यटक भी असहज महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य इस जगह की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और यहां आने वालों के अनुभव को खराब कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का फूटा गुस्सा
लोगों का यह भी कहना है कि कुतुब मीनार जैसा स्मारक न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। यहां हर साल लाखों सैलानी देश-विदेश से आते हैं, लेकिन जब वे दीवारों पर इस तरह की हरकतें देखते हैं, तो उन्हें गहरी निराशा होती है। कई लोगों ने मांग की है कि इस तरह के काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ ने सुझाव दिया कि स्मारक के अंदर निगरानी बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा किया जाए। वहीं, कुछ ने कहा कि सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना काफी नहीं होगा, बल्कि लोगों को जागरूक भी करना होगा ताकि वे समझें कि ये धरोहरें हमारी साझा विरासत हैं, जिनकी जिम्मेदारी सभी की है। यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने रखती है कि क्या हम अपनी विरासत को सुरक्षित रखने में गंभीर हैं? कुतुब मीनार सिर्फ पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे इतिहास, कला और संस्कृति की जीवित पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed