अक्सर खुदाई के दौरान कुछ ऐसी रहस्यमयी चीजें मिल जाती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऐसा ही मिला है कजाखस्तान में, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहां खुदाई के दौरान 4000 साल पुराने रहस्यमयी कंकाल मिले हैं। इन्हें दफनाने का तरीका देख वैज्ञानिक भी दंग रह गए।
2 of 5
प्राचीन ज्वैलरी और कंगन
- फोटो : Karaganda regional government
ये कंकाल एक पुरुष और महिला के हैं, जिन्हें अजीब तरीके से दफनाया गया था। इन्हें देखने पर ऐसा लग रहा है, जैसे वो एक-दूसरे को ही देख रहे हों। पुरातत्वविदों को कब्र के अंदर से गहने, चाकू, मोती और पीतल के कंगन भी मिले हैं।
3 of 5
रहस्यमयी कब्र
- फोटो : Karaganda regional government
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ये रहस्यमयी कब्र कांस्य युग (3,000 ई.पू. से 1,200 ई.पू.) का बताया जा रहा है। पुरातत्वविद् इगोर कुकुश्किन ने बताया कि जो कंकाल यहां से मिले हैं, वो उस समय जिंदा थे, जब यहां पूरे इलाके में लड़ाई और संघर्ष चल रहे थे।
4 of 5
रहस्यमयी कब्र
- फोटो : Karaganda regional government
हालांकि पुरुष और महिला कंकाल के बीच क्या संबंध है और उनकी उम्र क्या है, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है। सिर्फ इतना ही पता चल सका है कि दोनों युवा थे। इसके अलावा वैज्ञानिकों को यह भी अभी तक पता नहीं चल सका है कि आखिर इन्हें अजीबोगरीब तरीके से क्यों दफनाया गया?
5 of 5
पेड़ से बने ताबूत के अंदर से मिला महिला का कंकाल
- फोटो : Office for Urban Development, City of Zurich
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में भी लौह युग की एक महिला का कंकाल मिला था, जो एक पेड़ से बने ताबूत के अंदर दफ्न थी। उस समय महिला की उम्र लगभग 40 साल रही होगी और उसे कीमती गहनों से सुसज्जित किया गया था।