हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान आंदोलन: जिद और शक्ति परीक्षण के बीच आठवें दौर की वार्ता आज
कृषि कानूनों पर जारी रस्साकसी के बीच सरकार और किसान संगठन शुक्रवार को आठवीं बार वार्ता की मेज पर होंगे। दोनों पक्षों की जिद और किसान संगठनों के शक्ति परीक्षण के बीच होने वाले इस वार्ता में नतीजा निकलने की उम्मीद कम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज चुना जाएगा चंडीगढ़ का मेयर, सुबह 11 बजे मतदान, दो बजे तक आएंगे नतीजे
चंडीगढ़वासियों को शुक्रवार को नया मेयर मिल जाएगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद मतगणना होगी और दोपहर बाद दो बजे तक नतीजा आ जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में आज से खुलेंगे कोचिंग संस्थान, अभिभावकों के सहमति पत्र पर मिलेगा प्रवेश
हिमाचल में एक बार फिर कोचिंग संस्थानों को खोलने के आदेश जारी हो गए हैं। करीब साढ़े सात माह बाद हिमाचल में कोचिंग संस्थानों को शुक्रवार से खोला जा सकेगा। हिमाचल सरकार ने संस्थान खोलने के लिए एसओपी जारी कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मौसम का हालः आज फिर हो सकती है दिल्ली में बारिश, एनसीआर की हवा अब भी खराब
राजधानी में लगातार चार दिन बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शुक्रवार शाम तक एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां पढ़ेें पूरी खबर