शौक इंसान से क्या-क्या नहीं करवा लेता। अब ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इन लड़कियों को ही ले लीजिए। इनके शौक ने इन्हें असल जिंदगी में जलपरी बना दिया।
इन लड़कियों को चढ़ा जलपरी बनने का शौक, जानिए फिर क्या हुआ
बचपन से ही जेसिका बेल और अमेलिया लासेटर डिज्नी चैनल देखने की बहुत शौकीन थीं। वो उससे इतनी प्रभावित हुईं कि असल जिंदगी में भी पानी की राजकुमारी बनने का सपना पाल लिया।
इन लड़कियों को चढ़ा जलपरी बनने का शौक, जानिए फिर क्या हुआ
इन दोनों दोस्तों ने 1 लाख रुपये के सिलिकॉन से बने हुए मछली जैसे पूंछ लगवाए हैं और वो ऑसेट्रेलिया के समुद्र में शार्क और कछुओं के साथ आपको तैरती दिख जाएंगी।
इन लड़कियों को चढ़ा जलपरी बनने का शौक, जानिए फिर क्या हुआ
जेसिका बताती हैं कि 'हमें समुद्र से बहुत प्यार है, इसीलिए हमने ऐसी जिंदगी चुनी है। लेकिन एक जैसे शौक वाले लोग मिलना भी मुश्किल होते हैं। इस मामले में मैं लकी रही की मेरी बेस्ट फ्रेंड का शौक भी मुझसे मिलता था। बच्चे जो हमें समुद्र में तैरते देखते हैं वो हमें सचमुच की जलपरी मानते हैं'।
इन लड़कियों को चढ़ा जलपरी बनने का शौक, जानिए फिर क्या हुआ
वो बताती है कि 'जब मैं छोटी थी तो मेरी मां मुझे समुद्र के किनारों पर ले जाती थी और मैं पानी के साथ खेलती रहती थी। मैं हर हफ्ते एक्वेरियम के ट्रिप पर भी जाती थी'।