ब्रिटेन से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स सेक्स वर्कर के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था लेकिन उसने असुरक्षित यौन संबंध बनाने का प्रयास किया जिसे लेकर कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया और 12 साल की सजा सुना दी।
2 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दरअसल, यहां 35 वर्षीय ली हॉगबेन नाम के शख्स ने पीड़िता (सेक्स वर्कर) की लगातार आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए शारीरिक संबंध बनाया था, जबकि संबंध बनाने से पहले यह तय था कि वह कंडोम का इस्तेमाल करेगा। जबकि ऐसा ना करके ली ने पीड़िता की सहमति की शर्त का उल्लंघन किया। 20 वर्षीय पीड़िता इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पहुंच गई। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने अगले ही दिन रेप के आरोप में ली को गिरफ्तार कर लिया।
3 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : qz.com
हालांकि, ली ने रेप के आरोप को खारिज किया लेकिन ट्रायल के बाद उसे दोषी पाया गया। बता दें कि, जब पीड़ित लड़की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो आरोपी ली ने लड़की के दादा-दादी को जान से मारने की धमकी दी। उसने एक संदेश में लिखा कि 'तुमने मेरे साथ जो किया है, मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। मैं तुम्हारे दादा-दादी को जान से मार दूंगा।
4 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
हालांकि, जब ट्रायल कोर्ट के जज ने ली को रेप का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई उसके बाद ली ने एक वीडियो जारी करते हुए जज को गोली मारने की धमकी दी। 12 साल की जेल होने के बाद आरोपी ली ने गुस्से में आकर जज को भी गोली मारने की धमकी दी। वीडियो लिंक के जरिए उसने जज स्टीफन क्लिमी को कहा कि 'मैं आ रहा हूं, मैं तुम्हें रात में ही गोली मार दूंगा।'
5 of 9
bournemouth crown court
- फोटो : itv.com
बता दें कि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पीड़ित महिला ने एडल्ट वर्क की वेबसाइट पर अपनी सेवा के लिए विज्ञापन दिया था। ऑनलाइन विज्ञापन में लड़की ने सभी शर्तों का भी जिक्र किया था। लड़की ने साफ तौर पर यह शर्त रखी थी कि उसके क्लाइंट को सभी सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा और जरूरी चीजों का इस्तेमाल करना होगा।