फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संबंध बनाते समय शख्स ने किया कुछ ऐसा, कोर्ट ने सुनाई 12 साल की सजा

Fri, 26 Apr 2019 06:12 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 26 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Man making physical relationship with prostitute court sentenced jailed for 12 years

ब्रिटेन से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स सेक्स वर्कर के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था लेकिन उसने असुरक्षित यौन संबंध बनाने का प्रयास किया जिसे लेकर कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया और 12 साल की सजा सुना दी।

Man making physical relationship with prostitute court sentenced jailed for 12 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दरअसल, यहां 35 वर्षीय ली हॉगबेन नाम के शख्स ने पीड़िता (सेक्स वर्कर) की लगातार आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए शारीरिक संबंध बनाया था, जबकि संबंध बनाने से पहले यह तय  था कि वह कंडोम का इस्तेमाल करेगा। जबकि ऐसा ना करके ली ने पीड़िता की सहमति की शर्त का उल्लंघन किया। 20 वर्षीय पीड़िता इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पहुंच गई। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने अगले ही दिन रेप के आरोप में ली को गिरफ्तार कर लिया। 

Man making physical relationship with prostitute court sentenced jailed for 12 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : qz.com

हालांकि, ली ने रेप के आरोप को खारिज किया लेकिन ट्रायल के बाद उसे दोषी पाया गया। बता दें कि, जब पीड़ित लड़की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो आरोपी ली ने लड़की के दादा-दादी को जान से मारने की धमकी दी। उसने एक संदेश में लिखा कि 'तुमने मेरे साथ जो किया है, मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। मैं तुम्हारे दादा-दादी को जान से मार दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man making physical relationship with prostitute court sentenced jailed for 12 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

हालांकि, जब ट्रायल कोर्ट के जज ने ली को रेप का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई उसके बाद ली ने एक वीडियो जारी करते हुए जज को गोली मारने की धमकी दी। 12 साल की जेल होने के बाद आरोपी ली ने गुस्से में आकर जज को भी गोली मारने की धमकी दी। वीडियो लिंक के जरिए उसने जज स्टीफन क्लिमी को कहा कि 'मैं आ रहा हूं, मैं तुम्हें रात में ही गोली मार दूंगा।'

विज्ञापन
Man making physical relationship with prostitute court sentenced jailed for 12 years
bournemouth crown court - फोटो : itv.com

बता दें कि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पीड़ित महिला ने एडल्ट वर्क की वेबसाइट पर अपनी सेवा के लिए विज्ञापन दिया था। ऑनलाइन विज्ञापन में लड़की ने सभी शर्तों का भी जिक्र किया था। लड़की ने साफ तौर पर यह शर्त रखी थी कि उसके क्लाइंट को सभी सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा और जरूरी चीजों का इस्तेमाल करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed