White Hydrogen: वैज्ञानिकों ने फ्रांस में जमीन के अंदर एक ऐसे खजाने की खोज की है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया को जलवायु संकट से बचाने में यह मददगार साबित हो सकती है। उत्तर पूर्वी फ्रांस की जमीन के नीचे यह खजाना मिला है, जिसका नाम व्हाइट हाइड्रोजन है। इसको गोल्डन हाइड्रोजन के नाम से भी जाना जाता है, जो प्राकृतिक रूप से आणविक हाइड्रोजन है। फ्रांस के नेशनल सेंटर ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में डायरेक्टर दो वैज्ञानिक जैक्स पिरोनोन और फिलिप डी डोनाटो ने यह बड़ी खोज की है।
White Hydrogen: फ्रांस में मिली ऐसी हाइड्रोजन, वैज्ञानिक बता रहे खजाना, जानिए कैसे बन सकती है दुनिया की रक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के नीचे मिला सफेद हाइड्रोजन का भंडार
वैज्ञानिकों ने जमीन के कुछ सौ मीटर नीचे हाइड्रोजन की लॉ कंसन्ट्रेशन को खोजा है। वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत आश्चर्य करने वाला नहीं था, लेकिन जांच के साथ एकाग्रता बढ़ती गई। 1,100 मीटर नीचे यह 14% और 1,250 मीटर नीचे यह 20% तक पहुंच गया। पिरोनोन ने बताया यह आश्चर्यचकित करने वाला था। इसने नीचे हाइड्रोजन के एक बड़े भंडार होने का संकेत दिया। उन्होंने अनुमान जताया है कि यहां 6 मिलियन से 250 मिलियन मीट्रिक टन हाइड्रोजन हो सकता है।
पिरोनोन ने बताया कि अभी तक खोजे गए सफेद हाइड्रोजन के यह सबसे बड़े भंडारों में से एक हो सकता है। सफेद हाइड्रोजन को नेचुरल प्राकृतिक, गोल्ड और जियोलेजिक हाइड्रोजन भी कहते हैं। प्राकृतिक रूप से यह पैदा होता है और जलवायु के लिए बेहद अच्छा है। सफेद हाइड्रोजन प्राकृतिक रूप से मिलने वाला आणविक हाइड्रोजन है।
Aliens News: ''एलियंस से मत करो संपर्क, नहीं तो इंसानों को मार देंगे'', एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
लैब या उद्योग में तैयार होने वाले हाइड्रोजन से यह बहुत अलग है। व्हाइट हाइड्रोजन के उलट ग्रे, भूरा और काला हाइड्रोजन जीवाश्म स्रोतों से उत्पन्न होतें है। सभी हाइड्रोजन के उत्पादन के समय कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है और दूसरी हानिकारक ग्रीनहाउस गैसें उत्सर्जित होती हैं, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदेह होती हैं।
Ajab-Gajab: दक्षिण भारत में अपने ही चचेरे-ममेरे भाई-बहनों से लोग कर रहे शादी? जानिए आखिर क्या है वजह
सेफद हाइड्रोजन रिसायकेबल है और इससे प्रदूषण नहीं होता है। इसीलिए इस हाइड्रोजन को सफेद कहा जाता है। व्हाइट हाइड्रोजन को बहुत ही कम लागत में एकत्रित किया जा सकता है और इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सफेद हाइड्रोजन में एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत बनने की क्षमता है, लेकिन अभी तक सफेद हाइड्रोजन प्रकृति में बहुत कम मात्रा में मिलता है।