फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालची नर्स: कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी, बाहर ब्लैक में बेचता था प्रेमी

Sat, 24 Apr 2021 04:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 24 Apr 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh nurse steal remdesivir injection from hospital and lover sold in balck market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी को लेकर एक अजीब वाक्या सामने आया है। इस मामले ने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, भोपाल के जेके अस्पताल में एक नर्स कोरोना संक्रमित मरीजों को रेमडेसिविर की जगह नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर उसे चुरा लेती थी। इसके बाद ये नर्स चोरी किए हुए रेमडेसिविर को अपने प्रेमी के जरिए ब्लैक में बिकवाती थी।

madhya pradesh nurse steal remdesivir injection from hospital and lover sold in balck market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

रेमडेसिविर इंजेक्शन की इस चोरी का खुलासा तब हुआ, जब कोलार पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जेके अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ शालिनी और दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह प्रेमी-प्रेमिका हैं। शालिनी अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी कर अपने प्रेमी को ब्लैक में बेचने के लिए देती थी। हालांकि, इस घटना के खुलासे के बाद से ही आरोपी नर्स फरार है।

madhya pradesh nurse steal remdesivir injection from hospital and lover sold in balck market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Hetero website

झलकन सिंह ने पुलिस से पुछताछ में बताया कि अस्पताल में शालिनी मरीजों को रेमडेसिविर की जगह अन्य नॉर्मल इंजेक्शन लगा देती थी। इसके बाद वो रेमडेसिविर इंजेक्शन झलकन को देती थी। झलकन इस इंजेक्शन को बाजार में  20 से 30 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी झलकन सिंह ने बताया कि उसने जेके अस्पताल के ही डॉक्टर शुभम पटेरिया को भी ये इंजेक्शन 13 हजार रुपए में बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh nurse steal remdesivir injection from hospital and lover sold in balck market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, जेके अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजन ने झलकन सिंह से रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए डील किया था। लेकिन कीमत को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। ऐसे में मरीज के नाराज परिजनों ने गोपनीय तरीके से रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। सूचना के बाद से पुलिस झलकन सिंह पर नजर बनाए हुए थी। सके जेब में इंजेक्शन होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी घेराबंदी हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
madhya pradesh nurse steal remdesivir injection from hospital and lover sold in balck market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हालांकि, मामले की आरोपी नर्स शालिनी वर्मा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed