{"_id":"6083f07a8ebc3e246a000722","slug":"ola-electric-scooter-launch-date-in-india-ola-electric-scooter-range-ola-electric-scooter-specifications-ola-electric-scooter-plant-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: जुलाई में लॉन्च होगा ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्जिंग में चलेगा 240 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: जुलाई में लॉन्च होगा ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्जिंग में चलेगा 240 किमी
Sat, 24 Apr 2021 03:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
Ola Electric Scooter : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) अपने पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे साथ ही कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग डिटेल्स का भी खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल जुलाई के महीने में बिक्री के लिए उतार देगी।
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
ओला इलेक्ट्रिक की योजना है कि वह अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के सभी ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा देगी। ओला ने गुरुवार को अपने ओला हाइपरचार्जर नेटवर्क को पेश किया। ओला की इस परियोजना को सॉफ्टबैंक से समर्थन हासिल है। ओला का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा जिसमें एक लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स होंगे और यह देशभर में 400 शहरों में बनाया जाएगा। इस चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ओला स्कूटर और कंपनी की आगामी सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को चार्ज किया जा सकेगा।
Ola e scooter
- फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।

Ola e scooter factory
- फोटो : Ola
2400 करोड़ का निवेश
ओला ने पिछले साल दिसंबर में एलान किया कि वह तमिलनाडु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्ट्री लगा रही है। इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ एक समझौते किया और अपने प्लांट के निर्माण में 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ओला के मुताबिक उसकी इस नई फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां मिलेंगी। इस फैकट्री से साल में 20 लाख स्कूटरों का उत्पादन किया जा सकेगा। ओला के इस फैक्ट्री की एक साल के भीतर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

पहले साल में 5000 चार्जिंग पॉइंट
इसके हाइपरचार्जर नेटवर्क की योजना इस दिशा में अगला बड़ा कदम है। ओला ने कहा है कि पहले साल में ही, कंपनी भारत में 100 शहरों में 5,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट लगा कर रही है, जो देश में मौजूदा चार्जिंग बुनियादी ढांचे से दोगुना है। ओला के हाइपरचार्जर नेटवर्क से न सिर्फ इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट खोजने में आसानी होगी। बल्कि ओला स्कूटर को जल्दी से चार्ज किया जा सकेगा।