{"_id":"6077ee2ff674f1390447c476","slug":"lottery-winner-nick-slatten-lost-1-million-dollar-lottery-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिर गया 9 करोड़ रुपए की लॉटरी का टिकट, ढूंढता रहा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सड़क पर गिर गया 9 करोड़ रुपए की लॉटरी का टिकट, ढूंढता रहा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा
Thu, 15 Apr 2021 01:28 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
निक स्लेटन लॉटरी का इनाम लेते हुए
- फोटो : @Tennessee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अमेरिका से एक ऐसी घटना सामने निकल कर आई है, जिसपर आपको भी यकीन नहीं होगा। यह घटना अमेरिका के स्पार्टा की है। यहां पर रहने वाले एक शख्स की लगभग 9 करोड़ रुपयों की लॉटरी खुली। लॉटरी खुलने के बाद शख्स अपनी पत्नी के साथ इसका जश्न मना ही रहा था कि उसकी लॉटरी का टिकट कहीं गुम हो गया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @pixabay
इस शख्स का नाम निक स्लेटन है। निक की उम्र 31 साल है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉस के साथ इस लॉटरी के टिकट को खरीदा था। अगले ही दिन जब उन्होंने नंबरों की जांच की तो उनका नंबर खुल चुका था और वे 9 करोड़ रुपयों का बड़ा जैकपोट जीत चुके थे। इस बात को बताने के लिए वह फौरन भागे-भागे अपनी पत्नी के पास गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @pixabay
निक ने इसकी पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दी। उन्होंने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि इसके बारे में वह अभी किसी को न बताए। पति द्वारा लॉटरी जीते जाने की खबर सुनकर पत्नी की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। उसने खुशी-खुशी में यह बात अपने भाई को बताई और उसे लॉटरी का टिकट भी दिखाया। बाद में इसका जश्न मनाने के लिए सभी लोग रेस्टोरेंट में गए। इस खुशी को मनाने के बाद जब वे सब रेस्टोरेंट से घर जाने के लिए तैयार हुए तो पता चला कि लॉटरी का टिकट उनके पास नहीं है। वह कहीं गुम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @pixabay
निक स्लेटन ने इस पर बताया - "इस दौरान मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मेरी लॉटरी का टिकट खो चुका है। ऐसा लग रहा था कि मानो मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो।" बाद में सभी लोग टिकट ढूंढने लगे। उन्होंने उन सभी जगहों पर छानबीन करने की शुरुआत की जहां से वे गुजरे थे। खोजबीन करते हुए निक स्लेटन की किस्मत अच्छी रही। आखिरकार टिकट उन्हें ऑटो शॉप के सामने एक सड़क पर गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
Lottery
- फोटो : Social media
इस दौरान कई सारे लोग उस टिकट पर अपने पैर रखकर गुजर चुके थे, पर टिकट को कुछ हुआ नहीं था। वह कहीं से भी फटा नहीं था। टिकट मिलने के बाद निक स्लेटन काफी खुश हुए और अगले दिन जाकर उन्होंने इसके जरिए अपनी 9 करोड़ रूपयों की राशी को जीता। निक ने बताया कि वह इस राशि से अपना एक शानदार घर बनाएंगे और एक कार खरीदेंगे।