फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS ने बढ़ाए दाम: टीवीएस के स्कूटर्स और बाइक्स हुए महंगे, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत

Thu, 15 Apr 2021 12:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
tvs price hike tvs scooters price hike tvs bike price hike in 2021 tvs scooty price in india tvs bikes price in india 2021
TVS Jupiter - फोटो : For Reference Only
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने देश में अन्य वाहन निर्माताओं की तरह, अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया। हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, यामाहा और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी। ऑटो निर्माताओं ने वाहन उत्पादन की बढ़ती लागत का हवाला दिया है। यहां जानते हैं टीवीएस के स्कूटर और बाइक्स की नई बढ़ी हुई कीमतें। 
tvs price hike tvs scooters price hike tvs bike price hike in 2021 tvs scooty price in india tvs bikes price in india 2021
TVS Scooty Pep Plus matte edition - फोटो : For Reference Only
टीवीएस के ये स्कूटर हुए महंगे
टीवीएस के चार स्कूटर हैं और उन सभी की कीमतों में इजाफा किया गया है। TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर), TVS Scooty Pep Plus (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस), TVS Scooty Zest 110 (टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110) और TVS NTorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) ये सभी स्कूटर्स पहले से महंगे हो गए हैं। टीवीएस ने अपने स्कूटर्स की कीमत में 840 रुपये से लेकर अधिकतम 2,535 रुपये की बढ़ोतरी की है।
tvs price hike tvs scooters price hike tvs bike price hike in 2021 tvs scooty price in india tvs bikes price in india 2021
TVS NTORQ 125 Race Edition - फोटो : For Reference Only
यहां जानते हैं टीवीएस के स्कूटरों के मॉडल और वेरिएंट की नई कीमतें। 
 
मॉडल पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर
TVS Scooty Pep Plus Glossy 54,374 56,009 1,635
TVS Scooty Pep Plus Matte Edition 56,224 58,759 2,535
TVS Scooty Zest Gloss 61,345 62,980 1,635
TVS Scooty Zest Matte Series 63,345 64,980 1,635
Jupiter SMW 63,497 64,437 940
Jupiter 65,497 66,662 1,165
Jupiter ZX 68,247 69,637 1,390
Jupiter ZX Disc 72,347 73,737 1,390
Jupiter Classic 72,472 73,707 1,235
NTorq Drum 70,555 71,905 540
NTorq Disc 74,555 75,395 840
NTorq Race Edition 77,035 78,375 1,340
NTorq Super Squad Edition 79,535 81,075 1,540
विज्ञापन
विज्ञापन
tvs price hike tvs scooters price hike tvs bike price hike in 2021 tvs scooty price in india tvs bikes price in india 2021
TVS Sport - फोटो : TVS
इन बाइक्स की बढ़ी कीमत
इसके अलावा कंपनी ने अपने किफायती कम्यूटर रेंज के मोटरसाइकिलों की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। टीवीएस की सबसे सस्ती बाइक Sport से लेकर Radeon और Star City Plus सभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक TVS Sport की कीमत में बहुत मामूली बढ़ोतरी की गई है। यह बाइक दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट्स की कीमत में सिर्फ 30 रुपये का इजाफा किया गया है। अब बाइक के ड्रम वेरिएंट की कीमत 56,130 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 62,980 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
tvs price hike tvs scooters price hike tvs bike price hike in 2021 tvs scooty price in india tvs bikes price in india 2021
TVS Radeon - फोटो : For Representation Only
वहीं TVS Radeon बाइक 1,280 रुपये तक महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 61,242 रुपये हो गई है जो पहले 59,962 रुपये थी। TVS Radeon बाइक के स्पेशल एडिशन की भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 65,567 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 68,567 रुपये हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed